Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bhai Dooj 2022: भाई दूज पर तिलक की थाली को कुछ यूं सजाएं

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 01:31 PM (IST)

    Bhai Dooj 2022 भाई दूज के त्योहार में तिलक की थाली साजने के लिए बहनें बहुत उत्साहित रहती हैं। इस लेंख में बताएंगे कि थाली सजाते समय किन चीजों को रखना चाहिए जिससे भाई-बहन के रिश्ते में खटास नहीं पैदा होगी।

    Hero Image
    Bhai Dooj 2022: शुभ मुहूर्त में ही भाई को तिलक लगाएं।

     नई दिल्लीBhai Dooj 2022: भाई-बहन के त्योहार भाई दूज में तिलक की थाली का खास महत्व है। कई बार आप थाली सजाते समय कुछ जरूरी चीजों को रखना भूल जाती हैं। आपको बता दें कि तिलक की थाली में किन चीजों का होना बेहद जरूरी है। चलिए जानते हैं, तिलकी की थाली को आप कैसे सजाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाली सजाते समय ध्यान में रखें ये बातें-

    - साफ थाली लें, चाहें तो आप नई थाली भी ले सकती हैं।

    - इस थाली पर गंगाजल छिड़क दें।

    - अब इस थाली को फूलों या रंगों से अपने मनपसंद डिजाइन से सजा लें।

    - फिर इसमें सूखा नारियल, अक्षत और लाल रोली रख लें।

    - ये ध्यान रखें कि अक्षत यानी चावल का कोई दाना न टूटा हो।

    - इस थाली में घी के दिए भी जरूर रखें।

    - इस थाली में पान का पत्ता, हरी घास और कोई भी फल या मिठाई जरूर होनी चाहिए।

    भाई को तिलक करते समय उनकी आरती अवश्य करें। शुभ मुहूर्त में ही भाई को तिलक लगाएं। भाई दूज के दिन तिलक करने के बाद ही भाई-बहन को अन्न ग्रहण करना चाहिए। ये करने से भाई-बहन के बीच प्यार बढ़ता है।

    धार्मिक कथा के अनुसार, भाई दूज के दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर उनसे मिलने पहुंचे थे, तब यमुना ने काफी खुश होकर अपने भाई का स्वागत किया था। सबसे पहले यमुना ने अपने भाई की आरती उतारी थी, फिर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई थी। इसके अलावा यमुना ने अपने हाथों से भाई के लिए पकवान बनाया था। उस दिन खुश होकर यमराज ने यमुना को वरदान दिया कि आज के दिन जो बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाएगी, उसका भाई हर बला से बचा रहेगा और उसे लंबी उम्र की प्राप्ती होगी।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।