Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhagwat Geeta: जीवन में उतार लें भगवान श्री कृष्ण की ये 10 बातें, आएगा पॉजिटिव चेंज

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sat, 17 Jun 2023 03:26 PM (IST)

    गीता की बातों को अपनाने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। इसका अनुसरण करने वाले व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है। गीता में दिए उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और मनुष्य को जीवन जीने की सही राह दिखाते हैं।

    Hero Image
    Bhagwat Geeta भगवत गीता की किन बातों को जीवन में अपनाना चाहिए।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Bhagwat Geeta: महाभारत की रणभूमि में अर्जुन को भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिया गया ज्ञान सर्वश्रेष्ठ ज्ञान माना गया है। यह सारा ज्ञान भगवत गीता में दर्ज है। जिसमें जीवन के बहुत से मूलभूत सिद्धांत बताए गए हैं। जिन्हें जीवन में उतार लिया जाए तो व्यक्ति को कभी हार का सामना नहीं करना पड़ता। वह हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हो जाता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन बातों को अपनाएं

    1. परिवर्तन संसार का नियम है। जिस समाज में हम रह रहे हैं कुछ वर्षों पहले तक ये ऐसा नहीं था और न ही हमेशा ऐसा रहेगा।

    2. शरीर जन्म लेता है और शरीर ही मरता है। आत्मा न तो जन्म लेती है और न ही कभी मरती है। आत्मा अजर, अमर और अविनाशी है।

    3. व्यक्ति को कभी भी ज्यादा क्रोध नहीं करना चाहिए। क्योंकि क्रोध भ्रम पैदा करता है जिससे बुद्धि नष्ट हो जाती है।

    4. अगर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में असफल रहते हैं तो इसके लिए आपको अपनी रणनीति बदलने की जरूरत है, न कि अपना लक्ष्य

    5. सभी मनुष्यों का निर्माण उनके अपने विश्वास द्वारा ही होता है। जो व्यक्ति जिस मान्यता पर भरोसा करता है वो वैसा ही बन जाता है।

    6. अपने अनिवार्य कर्तव्यों को पूरा करना चाहिए। क्योंकि कार्य करना, पूर्ण निष्क्रियता से बेहतर है।

    7. अपने मन से सभी प्रकार के भेदभाव जैसे अपना-पराया, छोटा-बड़ा, मेरा-तेरा आदि मिटा दें। फिर आप देखेंगे कि सब कुछ आपका है।

    8. जीवन में आगे बढ़ने के लिए और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए यदि आपको क्रांतिकारी बनना पड़े तो इससे पीछे नहीं हटना चाहिए।

    9. जीवन में हार-जीत लगी रहती है, लेकिन सफलता सिर्फ उसी व्यक्ति को मिलती है जो अपनी गलतियों और हार से सीख लेकर आगे बढ़ता है।

    10. जीवन में सफलता हासिल करने के लिए आपकी सोच का दूरदर्शी होना बेहद जरूरी है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner