विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूसरों की तरक्की देखकर मन में आती है ईर्ष्या? श्रीमद्भगवद्गीता के 2 श्लोक बदल देंगे आपकी सोच

Published: Sat, 28 Nov 2026 07:00 AM (IST)

जब दूसरों की तरक्की देखकर मन में ईर्ष्या उत्पन्न हो, तो श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक आपको इस भाव से मुक्ति दिला सकते हैं। ये श्लोक मित्रता, करुणा और अहंकार रहित जीवन की सीख देकर मन को शांति प्रदान करते हैं।

गीता के श्लोक बदलेंगे आपकी सोच (Picture Credit: AI Generated)

गीता के श्लोक बदलेंगे आपकी सोच (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. ईर्ष्या से मुक्ति के लिए गीता के श्लोकों का स्मरण करें।

  2. सभी के प्रति मित्रता और करुणा का भाव रखें।

  3. अहंकार त्यागकर सुख-दुख में समान रहें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जीवन में कई बार ऐसा होता है जब हमारा दोस्त, रिश्तेदार या कोई पकारीबी तरक्की करता है। ऐसे में हमें ख़ुशी तो होती है, लेकिन मन में कहीं न कहीं एक टीस से भी उठने लगती है जी ईर्ष्या के भाव को जगाती है। ऐसे में हमें खुशी होने से ज्यादा उस व्यक्ति विशेष से जलन होने लगती है।

कभी किसी की अच्छी नौकरी, बढ़ता कारोबार, धन-दौलत या समाज में बढ़ता सम्मान देखकर हम अनजाने में अपनी तुलना उससे करने लगते हैं। धीरे-धीरे यह आदत मन की शांति छीनने लगती है और मन बार-बार यही सोचता है कि आखिर कैसे उसे बड़ा मकाम हासिल हो गया और आप पीछे रह गए।

ऐसे में आपको गीता के कुछ श्लोकों का स्मरण करना चाहिए, जो आपको इस समस्या से बाहर निकालने के साथ मन को शांति भी प्रदान करेंगे।

श्लोक-1

अद्वेष्टा सर्वभूतानां मैत्रः करुण एव च।
निर्ममो निरहंकारः समदुःखसुखः क्षमी॥

यह श्लोक श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 12 का तेरहवां श्लोक है। इस श्लोक का स्मरण आपको किसी भी तरह के ईर्ष्या भाव से दूर रहने में मदद करेगा।

श्लोक का अर्थ: जो व्यक्ति किसी भी प्राणी से द्वेष नहीं करता, सभी के प्रति मित्रता और करुणा का भाव रखता है, जो ममता और अहंकार से मुक्त है तथा सुख-दुख में समान रहता है, वही सच्चा भक्त है।

श्लोक से क्या सीख मिलती है?

इस श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण ने ईर्ष्या से दूर रहने और सभी के प्रति मित्रता का भाव रखने की सीख दी है। जब हम किसी दूसरे व्यक्ति की सफलता देखकर ईर्ष्या करते हैं, तो वास्तव में अपने मन में नकारात्मकता को जगह देते हैं। इससे सामने वाले की उपलब्धि पर कोई असर नहीं पड़ता, लेकिन हमारी मानसिक शांति जरूर प्रभावित होती है।

इसलिए अगर कोई करीबी आपसे आगे निकल रहा है, तो उसके प्रति मन में द्वेष रखने के बजाय उसकी मेहनत और उपलब्धियों का सम्मान करें। उसकी सफलता को अपनी असफलता न समझें। याद रखें, हर व्यक्ति की परिस्थितियां, क्षमताएं और जीवन का रास्ता अलग होता है। दूसरों के प्रति सद्भाव रखने से मन हल्का रहता है और खुद को बेहतर बनाने की प्रेरणा भी मिलती है।

श्लोक-2

यह श्लोक गीता के 16वें अध्याय का दूसरा श्लोक है जिसमें श्री कृष्ण व्यक्ति को किसी भी ईर्ष्या से दूर रहने की सलाह देते हैं।

अहिंसा सत्यमक्रोधस्त्यागः शान्तिरपैशुनम्।
दया भूतेष्वलोलुप्त्वं मार्दवं ह्रीरचापलम्॥

श्लोक का अर्थ: अहिंसा, सत्य, क्रोध न करना, त्याग, शांति, चुगली से दूर रहना, सभी प्राणियों पर दया, लोभ का अभाव, कोमलता और मर्यादा जैसे गुण दैवी स्वभाव के लक्षण हैं।

इस श्लोक से क्या मिलती है जीवन की सीख?

इस श्लोक में श्रीकृष्ण ने मनुष्य के भीतर होने वाले दैवी गुणों का वर्णन किया है। कृष्ण जी बताते हैं कि जिस व्यक्ति में शांति, दया और लोभ का अभाव होता है ऐसा व्यक्ति दैवीय गुणों से भरपूर होता है।

कई बार दूसरों के पास मौजूद सुख-सुविधाओं को देखकर हम अपनी उपलब्धियों को कम समझने लगते हैं और दूसरों से आगे निकलने की होड़ में शामिल हो जाते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं होता है। ये मन को शांत करता है और जीवन को कठिनाई में डालता है।

अगर आप भी श्रीमद्भगवद्गीता के ये दोनों श्लोक याद रखेंगे, तो कभी भी दूसरों की उपलब्धि से ईर्ष्या नहीं हो सकती है। बल्कि ऐसे लोग हमेशा स्वयं भी जीवन में सफलता हासिल करते हैं।

सोर्स- श्रीमद्भगवद्गीता

यह भी पढ़ें- जो बीत गया उसे भूलकर आगे कैसे बढ़ें? गीता के इन 2 श्लोकों में छिपा है जीवन बदलने का सबसे बड़ा मंत्र

यह भी पढ़ें- परिणाम की चिंता से लेकर फैसलों के डर तक: जब जिंदगी में कुछ समझ न आए, तो काम आएंगे गीता के ये 10 श्लोक


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।