Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhadrapada Month 2023: शुरू हो चुका है भाद्रपद मास, जानिए इस माह का महत्व और व्रत-त्योहार तिथि

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 11:36 AM (IST)

    Bhadrapada Month 2023 आज से भाद्रपद मास शुरू हो चुका है। बता दें कि हिन्दू धर्म में भाद्रपद मास का विशेष महत्व है। साथ ही इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार मनाए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद मास में देवी-देवताओं की उपासना करने से साधक को सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती है।

    Hero Image
    Bhadrapada Month 2023: जानिए भाद्रपद मास का महत्व और व्रत-त्यौहार कैलेंडर

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Bhadrapada Month 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज से हिन्दू कैलेंडर का छठा महीना अर्थात भाद्रपद मास शुरू हो चुका है। धार्मिक दृष्टिकोण से इस महीने को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग में बताया गया है कि भाद्रपद मास में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। बता दें कि इस मास में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव, गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज, अजा एकादशी जैसे बड़े और महत्वपूर्ण त्योहार और व्रत रखे जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाद्रपद मास 2023 का महत्व

    भाद्रपद मास को भादो मास के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि इस मास में भगवान श्री कृष्ण और भगवान गणेश की उपासना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि भादो मास में देवी-देवताओं की उपासना करने से साधक को सभी कष्ट और दुखों से मुक्ति प्राप्त हो जाती है। साथ ही जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही भाद्रपद मास में भगवान विष्णु की विधिवत उपासना को भी बहुत महत्व दिया गया है।

    भाद्रपद मास 2023 प्रारंभ और समापन तिथि

    पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 31 अगस्त सुबह 07 बजकर 05 मिनट से प्रारंभ होगी और 01 सितंबर सुबह 03 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसके साथ द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी। वहीं भादो मास का अंतिम दिन आर्थत पूर्णिमा तिथि 28 सितंबर शाम 06 बजकर 49 मिनट से 29 सितंबर दोपहर 03 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

    भाद्रपद मास 2023 व्रत-त्योहार

    01 सितंबर 2023, शुक्रवार: भाद्रपद मास आरंभ

    02 सितंबर 2023, शनिवार: कजरी तीज

    03 सितंबर 2023, रविवार: बहुला चतुर्थी, हेरंब संकष्टी चतुर्थी व्रत

    06 सितंबर 2023, बुधवार: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, कालाष्टमी,

    07 सितंबर 2023, गुरुवार: जन्माष्टमी, दही हां डी

    10 सितंबर 2023, रविवार: अजा एकादशी, एकादशी

    12 सिंतबर 2023, मंगलवार: प्रदोष व्रत

    13 सितंबर 2023, बुधवार: मासिक शिवरात्रि

    14 सितंबर 2023, गुरुवार: भाद्रपद अमावस्या, भादो अमावस्या, दर्श अमावस्या

    17 सितंबर 2023, रविवार: विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति (सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश)

    18 सितंबर 2023, सोमवार: हरतालिका तीज

    19 सितंबर 2023, मंगलवार: गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी

    20 सितंबर 2023, बुधवार: ऋषि पंचमी, स्कंद षष्ठी

    22 सिंतबर 2023, शुक्रवार: ललिता सप्तमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ, दुर्गा अष्टमी

    23 सितंबर 2023, शनिवार: राधा अष्टमी

    25 सितंबर 2023, सोमवार: पार्श्व एकादशी, परिवर्तिनी एकादशी

    26 सितंबर 2023, मंगलवार: वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती, कल्की द्वादशी

    27 सितंबर 2023, बुधवार: बुध प्रदोष व्रत

    28 सितंबर 2023, गुरुवार: गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी

    29 सितंबर 2023, शुक्रवार: पितृपक्ष प्रारंभ, भाद्रपद पूर्णिम

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner