Baby Name on Ram Ji: अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं राम जी के ये नाम, साथ ही जानें अर्थ
Lucky Name हिंदू मान्यताओं के अनुसार अपने बच्चे के लिए कभी भी ऐसे नाम का चयन नहीं करना चाहिए जिसका कोई अर्थ न हो क्योंकि ऐसा नाम रखने पर कोई लाभ नहीं ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ram ji ke Naam: हिंदू धर्म में व्यक्ति का नाम ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह नक्षत्रों का अध्ययन करके रखा जाता है। ऐसे में हर व्यक्ति का नाम एक खास महत्व रखता है। व्यक्ति के नाम का प्रभाव उसके व्यक्ति पर भी पड़ता है। ऐसे में बच्चे के लिए नाम का चयन करते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में हम आपको बेटे के लिए राम जी से प्रेरित नाम बताने जा रहे हैं।
रख सकते हैं ये नाम
जैत्र - भगवान राम को जैत्र नाम से भी पुकारा जाता है। इस नाम का अर्थ होता है जो जीत और विजय का प्रतीक हो। ऐसे में आप यह नाम अपने लाडले के लिए चुन सकते हैं।
रमण - राम जी को रमण भी कहा जाता है। इसका अर्थ होता है मनभावन, आकर्षक।
लव-कुश - भगवान राम के पुत्रों का नाम लव और कुश था। ऐसे में आप ये दोनों ही नाम अपने बेटे के लिए अलग-अलग या एक साथ भी रख सकते हैं।
अवदेश - अवदेश का अर्थ है अयोध्या के राजा। इस प्रकार यह नाम भी भगवान राम से ही जुड़ा है। यह नाम सुनने में मॉडर्न भी लगता है।
आर्यराज - आर्यराज भी भगवान राम के अनेक नामों में से एक है। इसका अर्थ होता है - आर्या का राजा।
जनार्दन - जनार्दन भी भगवान राम का ही एक नाम है। इसका अर्थ होता है - प्रजा के आश्रय या जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति दिलाने वाला।
सत्यविक्रम - जो सत्य रूप में शक्तिशाली हो। यह नाम भी भगवान राम के व्यक्तित्व को ही दर्शाता है। ऐसे में सत्यविक्रम नाम आपके बेटे के लिए एक अच्छा नाम साबित होगा।
ये हैं अन्य नाम
भगवान राम को रघुनंदन, रामरज, रामाया, रामानंद जैसे अन्य नामों से भी पुकारा जाता है। ऐसे में आप इन नामों का चयन भी अपने बेटे के लिए कर सकते हैं।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।