Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Baby Girls Name on Sita: अपनी बेटी के लिए चुनिए माता सीता के ये नाम, जानिए इनका अर्थ भी

    Baby girls name in Hindi सनातन धर्म में व्यक्ति के नाम का विशेष महत्व माना गया है। इसके साथ ही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बच्चों के लिए ऐसा नाम चुनना चाहिए जिसका कोई अर्थ भी हो। माना जाता है कि अपने बच्चे के लिए आध्यात्मिक नाम चुनने से आपकी संतान को भविष्य में कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।

    By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Tue, 23 Jan 2024 05:22 PM (IST)
    Hero Image
    Baby girls name on Sita mata बेटियों के लिए माता सीता के नाम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sita Mata Names: हिंदू धर्म में अपनी संतान के लिए कोई आध्यात्मिक नाम या देवी-देवताओं से प्रेरित नाम रखना शुभ माना गया है। माता सीता को भगवान राम की अर्धांगिनी के रूप में जाना जाता है। ऐसे में आप सीता जी से जुड़े नाम अपनी बेटियों के लिए चुन सकते हैं। इन नामों का बहुत-ही खास मतलब है। आइए जानते हैं बेटियों के लिए अर्थ सहित सीता के नाम।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेटियों के लिए माता सीता के नाम

    जानकी - जनक की बेटी होने के कारण माता सीता को जानकी भी कहा जाता था। यह नाम जितना आध्यात्मिक है उतना ही प्यारा भी है। ऐसे में आप आपनी पुत्री के लिए माता सीता ये नाम भी चुन सकते हैं।

    लक्षाकी - लक्षाकी भी माता सीता का ही एक नाम है। इस नाम का अर्थ है - लक्ष्मी स्वरूपा। ऐसे में आप अपनी लाडली के लिए माता सीता का ये नाम चुन सकते हैं जो सुनने में मॉडर्न भी लगता है।

    मैथिली -  माता सीता मिथिला से थीं इसलिए उन्हें मैथिली भी कहा जाता था। आप अपनी बेटी के लिए माता सीता का ये प्यारा नाम भी चुन सकते हैं।

    सिया - सीता जी को सिया भी कहा जाता है। यह नाम भी बहुत ही प्रचलित हो रहा है। ऐसे में आप भी बेटी का नाम सिया रख सकते हैं।

    वैदेही - राजा जनक को विदेह के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में सीता जी को उनकी पुत्री होने के कारण वैदेही कहकर भी पुकारा जाता है। ऐसे में बेटियों के लिए वैदेही नाम भी बहुत ही शुभ माना जाता है।

    वानिका -  भगवान राम के साथ माता सीता भी 14 वर्ष वनवास में रही थीं। वन में रहने के कारण उन्हें वानिका नाम से भी जाना जाता है। यह नाम भी लड़कियों के लिए अच्छा है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'