Baby Girl Names: राधा रानी के नामों पर रखें अपनी लाडली का नाम, बरसेगी श्यामा की कृपा
Baby Girl Names अगर आप अपनी बेटी के लिए नाम की तलाश कर रहे हैं तो राधा रानी जी के अन्य नाम सबसे उपयुक्त रहेंगे। धार्मिक मान्यता है कि श्रीजी के नाम का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Baby Girl Names: सनातन धर्म में नाम का महत्व काफी ज्यादा है। ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति के नाम का असर सीधे उसके व्यक्तित्व पर पड़ता है। इसी के चलते ज्यादातर लोग धार्मिक नाम का चुनाव करते हैं। अगर आप भी अपनी लाडली का नाम रखना चाहते हैं, तो श्रीजी के नाम पर अपनी बिटिया का नाम रख सकते हैं। आइए जानते हैं राधा रानी जी के अन्य नाम।
वृत्तिका
इस नाम को कान्हा ने स्वयं राधा रानी को दिया है। इसी वजह से उन्हें यह नाम काफी ज्यादा प्रिय है। अगर आप अपनी बेटी के लिए नाम की तलाश कर रहे हैं, तो यह सबसे उपयुक्त नाम है। मनमोहिनी के साथ यह नाम कृष्णा को भी अति प्रिय है।
केशवी
भगवान कृष्ण को केशव भी कहा जाता है, और राधा रानी कान्हा की सबसे प्रिय हैं। इस वजह से लोग उन्हें केशवी भी कहते है। इस खूबसूरत नाम को आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं। ऐसे नाम को चुनने से आपको एक यह भी फायदा होगा कि आप जितनी बार अपनी बेटी को पुकारेंगे उतनी बार आप राधा नाम का जाप कर लेंगे। साथ ही आपको केशवी की कृपा भी प्राप्त हो जाएगी।
ऋद्धिका
नन्ही परी के लिए यह नाम भी बहुत अच्छा है। यह नाम यूनिक होने के साथ-साथ प्यारा भी है। इस नाम का अर्थ कान्हा का प्रेम या प्रिय। यह नाम काफी अद्भुत है। आप चाहें तो इसे अपनी लाडो के लिए चुन सकते हैं।
मनमयी
बेटी के लिए मनमयी नाम काफी सुंदर और अलग रहेगा। मनमयी नाम का अर्थ राधा रानी। श्याम की श्यामा को मनमयी भी कहा जाता है। ऐसे में आप अपनी लाडो के लिए यह नाम भी चुन सकते हैं।
मोहिनी
भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय राधा रानी का यह नाम लोगों के बीच काफी ज्यादा प्रचलित है। इस नाम का अर्थ मन मोहने वाली है। आप अपनी लाडली का नाम मोहिनी रख सकते हैं।
वृंदा
इस नाम का अर्थ सीधे श्यामा के जन्म स्थान से है। आप अपनी बेटी का यह नाम रख सकते हैं, जो सुनने में काफी ज्यादा प्यारा है। साथ ही इस नाम का अर्थ भी उतना ही प्यारा है।
गोपिका
कथाओं के अनुसार भगवान कृष्ण सदैव गोपियों से घिरे रहते थे और राधा रानी उन्हें सबसे प्रिय थीं। इसी वजह से उनका नाम गोपिका पड़ा। अपनी बेटी का नाम आप गोपिका रख सकते हैं।
Writer - Vaishnavi Dwivedi
डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।