Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर से इस तरह काली चीटियां निकलना माना जाता है शुभ, जल्द होगी अपार धन की प्राप्ति

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Fri, 11 Mar 2022 08:41 AM (IST)

    Ants Symbol Of Income Auspicious मान्यता है कि काली चीटियों में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए जिस घर में यह निकलती हैं वहां पर हमेशा सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है। जानिए किस तरह से घर में चीटियां निकलना माना जाता है शुभ।

    Hero Image
    जानिए घर से चीटियां निकलने का अर्थ

    नई दिल्ली, Sign Of Ants For Money: घरों में चीटियां निकलना आम बात है। आमतौर पर यह नार्मल सी दिखने वाली घटना अधिकतर नजर अंदाज कर देते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चींटियों का आपके घर से निकलने का शुभ या फिर अशुभ मायने होते हैं। इनका निकलना सुख-समृद्धि के अलावा धन लाभ को दर्शाती है। जानिए चीटियों का घर से किस तरह निकलना माना जाता है शुभ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आमतौर पर जब घरों से चींटी निकलती हैं तो लोग आटा, शक्कर आदि डाल देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि चीटियों को खाना देना पुण्य का काम होता है। वहीं वास्तु के अनुसार माना जाता है कि काली चीटियों में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए जिस घर में काली चीटियां जाती हैं वहां पर हमेशा खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है।

    इस तरह से चीटियां निकलना माना जाता है शुभ

    1. अगर घर में एक साथ समूह में चीटियां निकलती हैं तो इसका मतलब होता है कि ऐश्वर्य की वृद्धि होगी। आने वाले समय में आपको कोई गुड न्यूज भी मिलने वाली है।
    2. अगर चावल के बर्तन से चीटियां निकल रही हैं तो यह काफी शुभ माना जाता है। आने वाले समय में आपको धन लाभ मिलेगा, जिससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
    3. अगर चीटियां उस जगह से निकले जहां पर सोने से बनी चीजें रखी हैं तो आपको स्वर्ण से संबंधित लाभ मिलने वाले हैं।
    4. अगर चीटियां उत्तर या दक्षिण दिशा की ओर से निकल रही हैं तो यह शुभ माना जाता है। वहीं पश्चिम दिशा से आएंगी तो आपको कहीं यात्रा करने का अवसर मिलेगा।
    5. अगर पूर्व दिशा की ओर से चीटियां निकली हैं तो यह अशुभ माना जाता है। यह कोई निगेटिव खबर घर ला सकती हैं।
    6. अगर चीटियां छत की ओर से निकल रही हैं तो यह काफी शुभ माना जाता है। इससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।

    Pic Credit- Freepik.com

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'