Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    August Born People Prediction: अगस्त में जन्मे लोग होते हैं इस मामले में सबसे आगे, जानिए इनकी खूबियां

    August Born People Traits अगस्त माह में जन्म लेने वाले लोग खूबियों से भरपूर होते हैं और इनके कुछ स्वभाव ही इन्हें सबसे अलग बनाते हैं। इस माह में जन्म लेने वाले बुद्धिमान होने के साथ-साथ हिम्मत वाले होते हैं।

    By Shivani SinghEdited By: Updated: Mon, 01 Aug 2022 10:36 AM (IST)
    Hero Image
    August Born People Traits : अगस्त माह में जन्मे लोगों का स्वभाव

    नई दिल्ली, August Born People Traits : अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, अगस्त आठवां महीना होता है। इस माह में कई बड़े-व्रत त्योहार पड़ते हैं। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों का जन्म अगस्त माह में होता है उन जातकों के स्वभाव में कुछ विशेष ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलता है। इस माह जन्मे लोगों के ऊपर सूर्य का विशेष प्रभाव होता है। इसी कारण इस माह में जन्मे लोगों की राशि सिंह होती है। अगस्त माह में जन्मे लोगों को प्रशासनिक नौकरी में जल्दी सफलता मिल जाती है। यह लोगोंका सम्मान करना जानते हैं। हर एक चीज को सही तरीके से ऑर्गनाइज करना इन्हें अच्छे से आता है। लेकिन यह थोड़े जिद्दी प्रवृत्ति के होते हैं। अपनी बात को हर एक हालत में अच्छा मानते हैं। जानिए अगस्त माह में जन्मे लोगों की क्या-क्या विशेषताएं होती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगस्त माह में जन्मे लोगों की विशेषताएं

    कॉन्फिडेंट होते हैं

    अगर माह में जन्मे लोग कॉन्फिडेंट होते हैं। ये मजबूरी खासियत वाले होते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं।

    ईमानदार और साहसी

    अगस्त माह में जन्मे लोग दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होने के साथ ईमानदार और साहसी होते है। अपनी बात को बेबाकी के साथ बोलते हैं। हर एक काम को बड़े ही उत्साह के साथ करना पसंद करते हैं।

    बहुत ऑर्गेनाइज होते हैं

    इस माह में जन्मे लोग बहुत ऑर्गेनाइज और प्रैक्टिकल होते हैं। यह हर चीज को परफेक्ट तरीके से रखने और करने में विश्वास रखते हैं। यह एक काम और ठीक ढंग से करना पसंद करते हैं। ऐसे लोग हर एक काम को जिम्मेदारी के साथ करते हैं और अपनी मेहनत से हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं।

    शाही अंदाज से भरपूर

    अगस्त माह में जन्मे लोग शाही अंदाज के साथ रहना पसंद करते हैं। ये दूसरों को सम्मान देते हैं और सम्मान पाने की इच्छा रखते हैं। यह हर किसी के दिलों में राज करते हैं।

    जिद्दी प्रवृत्ति

    अगस्त माह में जन्मे लोग थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते है। इसी कारण इनकी बात सबसे ज्यादा महत्व रखती है। यह जिन का काम करने की ठान लेते हैं उसे खत्म करने के बाद शांत होते हैं।

    हिम्मत से भरपूर

    अगस्त माह में जन्मे लोग हिम्मत से भरपूर होते हैं। ये बिना हार माने हर मुश्किल को पार कर लेते हैं। यह थोड़े सेंसिटिव होते हैं जिसे सबके सामने न लाने की पूरी कोशिश करते हैं।

    एनर्जी से भरपूर

    अगस्त माह में जन्मे लोग एनर्जी  से भरपूर होते हैं। इसके साथ ही अपने आसपास के लोगों में भी एनर्जी भर देते हैं। इनके अंदर लीडर बनने के पूरे गुण पाए जाते हैं। 

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।