Astro Tips: घर के इन स्थानों पर रोजाना जलाएं दीपक, आसपास भी नहीं भटकेगी दरिद्रता
पूजा के दौरान जरूरी रूप से दीपक जलाया जाता है क्योंकि यह माना जाता है कि बिना दीपक जलाए पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता। हिंदू धर्म में दीपक को ज्ञान और शुभता के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। ऐसे में अगर आप घर के कुछ स्थानों पर रोजाना दीपक जलाते हैं तो इससे घर में सकारात्मकता आती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दीपक जलाते (Deepak Jalane ke Fayde) समय अगर आप कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपको न केवल आर्थिक मामलों में बल्कि और भी कई क्षेत्रों में लाभ देखने को मिल सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको रोजाना घर के किन स्थानों पर दीपक जलाना चाहिए।
मिलेगा लक्ष्मी जी का आशीर्वाद
घर के मुख्य द्वार पर आपको रोजाना दीपक जलाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में भी मुख्य द्वार को काफी महत्व दिया जाता है, क्योंकि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश यहीं से होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है, जिससे व्यक्ति के लिए धन लाभ के योग बनने लगते हैं। इसलिए रोजाना पूजा-पाठ करने के बाद घर के मुख्य द्वार पर दीपक जरूर जलाएं। ध्यान रखें कि दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर होनी चाहिए।
(Picture Credit: Freepik)
इस दिशा में जरूर जलाएं दीपक
वास्तु शास्त्र में मना जाता है कि ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार है। ऐसे में आप इस दिशा में भी रोजाना दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। इस दिशा में आप रोजाना घी का दीपक जला सकते हैं, ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।
यह भी पढ़ें - Falgun Amavasya 2025 Daan: फाल्गुन अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद
दूर होगी आर्थिक परेशानी
हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा काफी पवित्र और पूजनीय माना जाता है। ऐसे में प्रतिदिन सुबह और शाम के समय तुलसी के पास भी घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को तुलसी जी के साथ-साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है, जिससे आर्थिक समस्याओं का निदान होता है।
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
घर आएगी सुख-समृद्धि
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। ऐसे में आप रसोई में मटके के पास भी दीपक जला सकते हैं। मटके के पास दीपक जलाते समय आप पितरों का स्मरण भी कर सकते हैं। इससे वह प्रसन्न होते हैं और साधक को सुख-समृद्धि का वरदान देते हैं।
यह भी पढ़ें - Papmochani Ekadashi 2025 Date: मार्च महीने में कब है पापमोचनी एकादशी? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।