Move to Jagran APP

April 2021 Rashifal: अप्रैल में इन राशि वालों की किस्मत देगी साथ, पढ़ें अप्रैल 2021 का मासिक राशिफल

April 2021 Rashifal नए साल 2021 का चौथा माह अप्रैल शुरु हो चुका है। इससे हिन्दी नववर्ष का प्रारंभ होता है। आज जागरण अध्यात्म में जानते हैं अप्रैल 2021 का मासिक राशिफल। आप भी जानें कि अप्रैल 2021 में आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 07:40 AM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 08:31 AM (IST)
April 2021 Rashifal: अप्रैल में इन राशि वालों की किस्मत देगी साथ, पढ़ें अप्रैल 2021 का मासिक राशिफल
April 2021 Rashifal: अप्रैल में इन राशि वालों की किस्मत देगी साथ, पढ़ें अप्रैल 2021 का मासिक राशिफल

April 2021 Rashifal: नए साल 2021 का चौथा माह अप्रैल शुरु हो चुका है। इस माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, हनुमान जयंती जैसे महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार आ रहे हैं। चैत्र मास हिन्दी कैलेंडर का पहला मास होता है। इससे हिन्दी नववर्ष का प्रारंभ होता है। अप्रैल माह आपके लिए नई उम्मीदें और नई संभावनाओं को लिए हुए आया है। आज जागरण अध्यात्म में ज्योतिषाचार्य पंडित विजय त्रिपाठी विजय से जानते हैं अप्रैल 2021 का मासिक राशिफल। आप भी जानें कि अप्रैल 2021 में आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे।

loksabha election banner

मेष: आपकी चिन्ताएं दूर होंगी। बोझ हल्का होगा और मसले सुलझेंगे। घर और कार्यक्षेत्र में भी माहौल में सुधार होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। सामाजिक गतिविधियां आपको प्रेरित करेंगी। रोमांस और प्यार जीवन में हंसी खुशी, मौज मस्ती और उत्साह का संचार करेंगे। स्थानान्तरण और परिवर्तन महत्वपूर्ण हैं, अलबत्ता अब स्थिति इतनी बदली है कि आप इन्हें चुपचाप स्वीकार करने की बजाय खुद इन्हें अंजाम देंगे। यात्राओं की योजनाएं बनाएंगे और अगर अविवाहित हैं, तो किसी खास को रिझाने के भी प्रयास करेंगे। धन-प्रवाह में परिवर्तन लाने के लिये वित्तीय प्रयास भी होंगे।

वृष: आन्तरिक खोज के लिए प्रेरित होंगे, लेकिन ऐसा करना सहज नहीं होगा, इसका अहसास आपको है। यात्रा के आसार है, साथ ही साथ मौज मस्ती, रोमांस हंसी खुशी प्रणय समारोह और आयोजन भी जारी रहेंगे। आप इस शानदार समय का पूरा-पूरा लाभ उठाएंगे। आर्थिक योजनाओं में धन न लगायें तो बेहतर होगा। आप वांछित परिणाम पाने के लिए अपने जन-संपर्क कौशल, मधुर शब्दों और आकर्षण का इस्तेमाल करेंगे। घर-परिवार अब भी आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। अनेक दिशाओं से खिंचाव और दबावों के बावजूद आप खुद पर ध्यान देंगे।

मिथुन: दिमागी शान्ति बनाए रखें और जब भी शारीरिक थकावट महसूस करें, तो आराम जरूर करें अन्यथा सेहत को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। प्रेम, रोमांस तथा निजी और रचनात्मक मोर्चे पर यह समय गतिविधियों से भरपूर रहेगा। ये चीजें आपको पसन्द भी हैं और इससे आपको आत्माभिव्यक्ति का सुख भी मिलता है। आपका किसी से रोमांस हो सकता है, लेकिन आप इसे लेकर गम्भीर नहीं रहेंगे। आपका आशय मौज मस्ती का रहेगा। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे।

कर्क: किसी नई योजना की शुरूआत पर विचार विमर्श तो करेंगे, परन्तु उसको कार्यरूप में परिणित नहीं कर पाएंगे। पूंजी का अभाव बना रहेगा। निजी व्यापार या सरकारी नौकरी करने वालों के लिए समय शुभ है। व्यापार को नया रूप दे सकते हैं। साझेदार के व्यापार में असमंजसपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में किसी गैर जिम्मेदार व्यक्ति के बहकावे में न आएं। श्रम साध्य सफलता प्राप्त होगी। मान-प्रतिष्ठा बनाए रखने हेतु संघर्ष, परिवार में व्यर्थ तनाव रहेगा, लेकिन इस पक्ष में आप इस मोर्चे पर अपने अहसासों को जताएंगे। स्वास्थ्य में सुधार और काम में अधिक कुशलता आएगी।

सिंह: अत्यधिक सोचना आपके लिए कष्टकारक है। राजनैतिक क्षेत्र में या किसी प्रशासनिक व्यक्ति से विवाद हो जाने की संभावना है। पारिवारिक कार्यों पर ध्यान देंगे। संतान व मान प्रतिष्ठा को लेकर किसी से विवाद ठीक नहीं। घर में मांगलिक कार्य की रूप रेखा बनाते हुए मन प्रसन्न रहेगा। कार्य-व्यापार में स्थिति विवादास्पद, नौकरी में वरिष्ठ-कनिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सहकर्मियों से आंतरिक शत्रुता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से स्थिति सामान्य रहेगी। धन तथा वित्त भी महत्वपूर्ण होंगे। ईश्वरीय कृपा से आप सफलता को ठीक ढंग से हैंडल करना सीखेंगे।

कन्या: आमोद प्रमोद का सुअवसर मिलेगा। आज आप अपने आसपास के माहौल मे एक अजीब सी खुशी महसूस करेंगे। मगर सिर्फ इतने पर नहीं थमना है, आगे के लिए भी निवेश करते चलें। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से सम्पर्क होगा जो भविष्य में आपके लिए अच्छा साबित होगा। किसी पारिवारिक व्यक्ति से आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। समय काफी मनोरंजक बीतेगा। मेहनत तो कम पड़ेगी, परन्तु फल अच्छा प्राप्त हो जायेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार के सहयोग से स्थिति में सुधार होगा।

तुला: आप परिवार के साथ किसी मनभावन स्थान की सैर को भी जा सकते हैं। सम्बन्धों के प्रति आप निष्ठावान रहेंगे। दूसरों की भावनाओं को समझेंगे। इस सबके आपके अपने जीवन में खुशियां आएंगी। आप जबर्दस्त काम कर सकते हैं आप अपने अन्दर ऊर्जा और शक्ति का एक विस्फोट महसूस करेंगे। आप जिस क्षेत्र में भी दिमाग लगाएं, विजय हासिल कर सकते हैं, खासतौर से प्रेम तथा धन के क्षेत्र में। किसी इच्छा का पूर्ण होना या किसी लक्ष्य का प्राप्त होना लगभग तय है। आध्यात्मिक यात्रा का भी योग है।

वृश्चिक: इस समय लोग आपके लिए सर्वोपरि है। आवश्यकता से अधिक किसी पर यकीन करना आपके अनुकूल नहीं है। आपको भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में पूर्वानुमान और पूर्वदृष्टि का लाभ मिलेगा। यात्राएं सहज होंगी और जीवन तथा दूसरों के प्रति दृष्टिकोण में भी सहजता आएगी। आप सक्रिय, प्रेरित और सहज बने रहेंगे। अपना विश्लेषण और मूल्यांकन करेंगे। सोच-विचार करने और अपने लिए सही दिशा चुनने का उपयुक्त समय है।

धनु: वित्तीय सुरक्षा रूपी लाभ भी आपके खाते में होगा। अन्य मोर्चों पर भी फायदा मिलने की सम्भावना है। व्यक्तिगत स्तर पर ऊँचा उठने का यह रूझान अगले कुछ दिनों तक और जारी रह सकता है। आप सिर्फ काम में व्यस्त रहें, मौज मस्ती न करें ऐसा ठीक नहीं है। मनोरंजन सामाजिक स्तर पर मिलना जुलना, पाटी खाना पीना आपको व्यस्त रखेगा। कुछ हद तक सामाजिकता, आपके काम से जुड़े सम्बन्धियों के साथ भी मेल-मिलाप बढ़ेगा। आप इन सभी के लिए जरूरी ऊर्जा से भरपूर होंगे। परिवार, मनोरंजन, मजा और यार दोस्त तथा वित्त आपको व्यस्त रखेंगे और खुश भी।

मकर: आपको जीवन का सुखद पक्ष उपलब्ध रहेगा। ऐशो-आराम, शौक शिल्प बच्चे कलाएँ आपको व्यस्त और समृद्ध बनाए रखेंगी। घर के मोर्चे पर परिवार, ससुराल पक्ष के रिश्तेदार, दोनों पक्षों के सम्बन्धी, वित्त के मामलें में सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा। परिजनों से सहयोग की आशा व्यर्थ है। अविवाहितों को अनुकूल प्रस्ताव मिलेंगे, किसी मध्यस्थ की भूमिका में कार्यसिद्धि मिलेगी। नौकरी व्यापार में की गई यात्रा सफल होगी। वरिष्ठजनों से समझौता करना होगा। बदली हुयी परिस्थितियां अभी व्यस्तता बढ़ायेंगी। खान-पान में संयम बरतें। नौकरी से जुड़े व्यक्तियों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पत्नी-बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील होंगे। दाम्पत्य सुखों में व्यवधान बने रहेंगे।

कुंभ: आपके खास प्यार के साथ मेलजोल, जबर्दस्त शान्ति, स्थिरता, संतोष का अहसास उत्पन्न करेगा। आपको जागरूकता, आध्यात्मिकता के ऊंचे स्तर पर ले जाएगा। मित्रों,परिवार और आपके आसपास के अन्य लोगों के साथ आप समय अच्छा गुजरेगा। आप ढेर सारी खुशियों का संचार करेंगे। जमीन-जायदाद और मान-सम्मान को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापारिक क्षेत्र में विशेष परिश्रम से सफलता मिलेगी। आर्थिक योजनाओं में धन न लगायें तो बेहतर होगा। दाम्पत्य जीवन में पत्नी बच्चों का सहयोग, शिक्षा-परीक्षा में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग, कारोबारी क्षेत्र का विस्तार।

मीन: आपका ध्यान पारिवारिक मामलों, स्वास्थ्य और काम से संतुष्टि पर रहेगा। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। आप मतभेदों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ेंगे। कैरियर, काम और धन आपके लिए महत्वपूर्ण होंगे, और इन तीनों को आप परिवार के हित के नजरिये से देखेंगे। इस मुद्दे पर आप कोई समझौता नहीं करेंगे। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी तथा इससे भी अद्भुत बात यह होगी कि यह शुभता आगे भी बरकरार रहेगी। भविष्य को उज्ज्वल बनाने का मौका मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.