Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dream Astrology: सपने में मेहंदी लगाने का मतलब होता है बेहद खास, समझें जल्द आपके घर बजेगी शहनाई

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 04 Apr 2023 03:41 PM (IST)

    Dream Astrology सपने आगामी जीवन के संकेत होते हैं। अच्छे सपने जीवन में खुशियां लेकर आते हैं तो बुरे सपने खतरे के संकेत होते हैं। कई सपने ऐसे भी होते हैं जो शीघ्र शादी के संकेत होते हैं।

    Hero Image
    Dream Astrology: सपने में मेहंदी लगाने का मतलब होता है बेहद खास, समझें जल्द आपके घर बजेगी शहनाई

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Dream Astrology: स्वप्न शास्त्र में सपनों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें अच्छे और बुरे सभी सपनों का मतलब बताया गया है। सपने आगामी जीवन के संकेत होते हैं। अच्छे सपने जीवन में खुशियां लेकर आते हैं, तो बुरे सपने खतरे के संकेत होते हैं। कई सपने ऐसे भी होते हैं, जो शीघ्र शादी के संकेत होते हैं। खासकर, सपने में खुद को श्रृंगार करते देखना विवाह के संकेत होते हैं। वहीं, सपने में मेहंदी लगाने का मतलब भी बेहद खास होता है। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -सपने में खुद को श्रृंगार करते हुए देखना बेहद शुभ होता है। इस सपने का मलतब होता है कि जल्द आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। इन खुशियों में आपकी शादी भी शामिल है। आसान शब्दों में कहें तो सपने में श्रृंगार करते हुए देखना शीघ्र विवाह के संकेत हैं।

    -स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में किसी महिला को सजी हुई देखना भी शुभ होता है। अगर महिला गहना पहनी हैं, तो और ज्यादा शुभ होता है। इस सपने का मतलब होता है कि आपकी शीघ्र शादी होगी। अगर आप प्रेम प्रसंग में हैं, तो लव मैरिज के भी योग हैं। पुरुषों के लिए भी ये सपने विवाह के संकेत हैं।

    -शुभ अवसर पर महिलाएं अपनी हाथों में मेहंदी लगाती हैं। अगर आप सपने में खुद अपने हाथों में मेहंदी लगा रही हैं या किसी महिला के हाथों में मेहंदी लगी हैं, तो इसका मतलब यह है कि जल्द आपके घर शहनाई बजने वाली है। पुरुष भी ये सपने देखते हैं, तो उनकी शादी के योग बनते हैं।

    -सपने में मांग में सिंदूर लगाने का मतलब बेहद खास होता है। इस सपने का मतलब होता है कि जीवन में आने वाली बाधा दूर हो चुकी है। साथ ही सौभाग्य का आगमन होने वाला है।

    -सपने में अविवाहित लड़की को श्रृंगार करते हुए देखना भी बेहद शुभ होता है। इस सपने का मतलब यह है कि जल्द आप परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं।

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '

    comedy show banner
    comedy show banner