Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    The Hunter's Moon 2024: आसमान में आज दिखाई देगा अद्भुत नजारा, नोट करें हंटर मून देखने का सही समय

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 17 Oct 2024 02:02 PM (IST)

    आश्विन पूर्णिमा के अगले दिन से कार्तिक महीने की शुरुआत होती है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अधिक चमकीला दिखाई देता है। इस शुभ अवसर पर हंटर मून (Full Moon October 2024) का संयोग पड़ने वाला है। हंटर मून पर चंद्रमा आकार में बड़ा दिखाई देता है। साथ ही पृथ्वी के बेहद करीब होता है। भारत में हंटर मून आज संध्याकाल में दिखाई पड़ेगा।

    Hero Image
    The Hunter's Moon 2024: सूपर मून का वैज्ञानिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर यानी आज आश्विन पूर्णिमा है। सनातन धर्म में आश्विन पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस शुभ तिथि पर शरद पूर्णिमा भी मनाई जाती है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। इसके लिए चंद्रमा अधिक चमकीला होता है। पूर्णिमा तिथि पर स्नान-ध्यान और दान-पुण्य किया जाता है। इस शुभ तिथि पर गंगा स्नान करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी आश्विन पूर्णिमा खास रहने वाला है। आज के दिन आसमान में अद्भूत नजारा दिखाई देगा। आज चंद्रमा आकार में बड़ा और अधिक चमकीला दिखाई देगा। आज आश्विन पूर्णिमा पर सुपर मून (Full Moon October 2024) दिखाई पड़ेगा। अगर मौसम साफ रहा तो बिना किसी उपकरण की मदद से सुपर मून को देख सकते हैं। आइए, सुपरमून के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: पूर्णिमा पर जरूर करें इस स्तोत्र का पाठ, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर

    क्या होता है सुपर मून ?

    वैज्ञानिकों की मानें तो पूर्णिमा के दिन चांद अधिक चमकीला दिखाई देता है। इसकी तेज रोशनी पृथ्वी पर पड़ती है। वहीं, शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। इसके लिए वर्ष में पड़ने वाली अन्य पूर्णिमा के तुलना में चंद्रमा अधिक चमकीला दिखाई देता है। इस शुभ अवसर पर चंद्रमा पृथ्वी के बेहद करीब होगा। इसके लिए बहुत बड़ा भी दिखेगा। इस खगोलीय घटना को 'सुपर मून' कहते हैं। आज पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी महज 3,57,364 किमी ही रहेगी। इसके लिए आकार में सबसे बड़ा दिखाई देगा। साथ ही अधिक चमकीला भी होगा। देश दुनिया में अलग-अलग समय पर हंटर मून को देखा जाएगा।

    कब दिखेगा सुपर मून ? (Full Moon 2024 Date and Time)

    जानकारों की मानें तो आश्विन पूर्णिमा यानी आज भारत में सुपर मून संध्याकाल में दिखाई देगा। सुपर मून भारतीय समयानुसार संध्याकाल 04 बजकर 56 मिनट पर दिखेगा। सुपर मून देखने का सही समय चंद्रोदय व चंद्रास्त होता है। 17 अक्टूबर के दिन पड़ने वाले फूल मून को हंटर मून भी कहा जाता है। हंटर मून को पूर्णतया देखने के लिए दूरबीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    क्या होता है हंटर मून ?

    हंटर मून सर्दी की शुरुआत के संकेत है। यह विश्व के कई देशों में प्रसिद्ध है। खासकर पश्चिमी देशों में बहुत लोकप्रिय है। हंटर मून ये संकेत होता है कि जल्द सर्दी शुरू होने वाली है। इसके लिए खाने-पीने और रहने की पूरी तैयारी कर लें। सर्दी के आगमन के संकेत के लिए सूपर मून को हंटर मून (Hunter's Supermoon 2024) भी कहा जाता है। इस दिन से लोग सर्दी की तैयारी शुरू कर देते हैं। 

    यह भी पढ़ें:  इस आरती के बिना अधूरी है पूर्णिमा की पूजा, खुशियों से भर जाएगी खाली झोली

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'