Amavasya ke upay: अमावस्या के दिन न करें ये काम, वरना झेलने पड़ते हैं अशुभ परिणाम
Amavasya ke upay हिन्दू धर्म में नए चन्द्रमा के दिन को अमावस्या कहते हैं। यह एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है क्योंकि कई धार्मिक कृत्य केवल अमावस्या तिथि के दिन ही किए जाते हैं। लेकिन साथ ही इस दिन कुछ कामों का करने की मनाही भी होती है। आइए जानते हैं कि किन कार्यों को अमावस्या के दिन करना वर्जित माना गया है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Amavasya ke upay: सनातन धर्म में अमावस्या का खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने और दान-पुण्य आदि का विशेष फल प्राप्त होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, अमावस्या हर माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि होती है।
इस दिन आसमान में चांद नहीं दिखाई देता। अमावस्या तिथि का स्वामी पितृ देव को माना गया है इसलिए इसे पूर्वजों या पितरों का दिन भी कहा जाता है। इस दिन कुछ ऐसे काम बताए गए हैं कि जिन्हें करने से आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
न करें इन चीजों का सेवन
अमावस्या के दिन मांस-मदिरा का सेवन करना पूर्णतः वर्जित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने पर व्यक्ति को धन से जुड़ी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। साथ ही इस दिन खाने में लहसुन और प्याज का इस्तेमाल करना भी मना है।
भूलकर भी न करें ये काम
अमावस्या के दिन बाल, नाखून आदि काटना वर्जित माना गया है। क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस दिन बाल आदि कटवाने से व्यक्ति को पितृ दोष का सामना करना पड़ता है। साथ ही इस दिन बालों को धोना भी सही नहीं माना जाता। ऐसा करने पर व्यक्ति को अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी
अमावस्या के दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा करने से बचना चाहिए और न ही किसी को अपशब्द कहने चाहिए। इस दिन झाड़ू खरीदने की भी मनाही है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं। इस दिन शुभ कार्य जैसे मुंडन, गृह प्रवेश आदि नहीं करने चाहिए।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।