विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नौ अगस्त को जाएगा आखिरी जत्था

By Edited By:
Published: Thu, 07 Aug 2014 12:08 PM (IST)

बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से आखिरी जत्था नौ अगस्त को रवाना होगा। दस अगस्त को संपन्न होने जा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू, राज्य ब्यूरो। बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से आखिरी जत्था नौ अगस्त को रवाना होगा। दस अगस्त को संपन्न होने जा रही यात्रा के लिए 114 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से रवाना हुए जत्थे में 50 पुरुष, 25 महिलाएं और 39 साधु शामिल थे, जो तीन बसों पर सवार होकर यात्रा पर गए।

बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए करीब तीन लाख सत्तर हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन कर लिए हैं। यात्रा के अंतिम दिनों तक श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। अभी यात्रा के संपन्न होने में तीन दिन का समय शेष है। यात्रियों की संख्या में अंतिम दिनों में गिरावट हर वर्ष आ जाती है। इस बार मौसम के साफ रहने से यात्रा सुचारू रूप से चलती आ रही है। एक लाख से अधिक श्रद्धालु करंट पंजीकरण करवा कर यात्रा पर रवाना हुए है। यात्री निवास में आकर जत्थे में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अभी एक लाख का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। अधिकतर श्रद्धालुओं ने सीधे ही बालटाल व पहलगाम पहुंच कर यात्रा को प्राथमिकता दी है।

1491 भक्त बालटाल और नुनवन से रवाना

श्रीनगर। पवित्र अमरनाथ यात्रा के सिलसिले में बुधवार को बालटाल व नुनवन आधार शिविरों से 1491 श्रद्धालु पवित्र गुफा की तरफ रवाना हो गए। बालटाल आधार शिविर से 552 जबकि नुनवन से 939 श्रद्धालु पवित्र गुफा की तरफ रवाना हो गए।

पढ़े: अभी भी बाबा अमरनाथ विराजमान

छड़ी मुबारक का भूमि पूजन व ध्वजारोहण