Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amarnath Yatra 2024: ऐसे होगा अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन, जाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    Updated: Thu, 16 May 2024 03:52 PM (IST)

    अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2024) की घोषणा तीर्थयात्रा की तैयारियों की शुरुआत का प्रतीक है जिससे श्रद्धालु अपनी यात्रा की तैयारी शुरू कर सकें। इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून 2024 से शुरू होगी और 19 अगस्त तक चलेगी। इस दिन का इंतजार शिवभक्त पूरे साल बेसब्री के साथ करते हैं तो आइए इस भव्य यात्रा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं -

    Hero Image
    Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा से पहले जान लें ये जरूरी बातें -

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा उन लाखों भक्तों के लिए बहुत महत्व रखती है, जो भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए निकलते हैं। यात्रा कार्यक्रम की घोषणा तीर्थयात्रा की तैयारियों की शुरुआत का प्रतीक है, जिससे श्रद्धालु अपनी यात्रा की तैयारी शुरू कर सकें। इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून, 2024 से शुरू होगी और 19 अगस्त (रक्षाबंधन) तक चलेगी। इस दिन का इंतजार शिवभक्त पूरे साल बेसब्री के साथ करते हैं, तो आइए इस भव्य यात्रा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं -

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमरनाथ यात्रा से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    • अपने राज्य के किसी डॉक्टर से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र ले लें।
    • रजिस्ट्रेशन के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट पीडीएफ प्रारूप में अपलोड किया जाना चाहिए, जो 1 एमबी हो।
    • तीर्थयात्रियों की आयु 13 से 17 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
    • कम उम्र या अधिक उम्र के व्यक्तियों को तीर्थयात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
    • 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को तीर्थ यात्रा करने की अनुमति नहीं है।
    • रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के लिए यात्रा करते समय ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ और मेडिकल सर्टिफिकेट साथ रखें।

    अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

    जैसे-जैसे अमरनाथ यात्रा नजदीक आ रही है, लोग इसकी तैयारी में जुट गए हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए आपको सबसे पहले श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाना होगा, जहां पर आपको कई तरह की जानकारी मिल जाएगी। इसके साथ ही आपको यहीं पर रजिस्ट्रेशन का एक लिंक मिल जाएगा, जिसमें अपनी सभी जानकारी भरकर उस फॉर्म को आपको सबमिट करना होगा। इसके अलावा अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मोबाइल ऐप को भी आप डाउनलोड कर सकते हैं।

    अमरनाथ यात्रा के लिए पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

    जो लोग अमरनाथ यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, उन्हें कुछ महत्वपूर्ण बातों को अवश्य जान लेना चाहिए। दरअसल, इस यात्रा के लिए अधिकृत डॉक्टर से जारी वैध अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वैध पहचान पत्र की जरूरत पड़ती है। इसके बाद ही यात्री का रजिस्ट्रेशन भी मान्य होता है। इसलिए इसके नियमों का जरूर ध्यान रखें।

    यह भी पढ़ें: Som Pradosh Vrat 2024: सोम प्रदोष पर चढ़ाएं भगवान शिव को ये 2 चीजें, मिलेगा पूजा का पूरा फल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।