Akshaya Tritiya पर हुआ है बच्चे का जन्म, तो उसे दें माता लक्ष्मी और कुबेर देव के ये नाम
आज यानी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। इस दिन पर खासतौर से धन के देवता कुबेर और धन-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का महत्व है। ऐसे में इस खास मौके के आसपास अगर आपके घर में किसी लड़की या लड़के का जन्म हुआ है तो उसके लिए आप ये प्यारे और दिव्य नाम चुन सकते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में यह माना गया है कि अगर आप बच्चे को बिना अर्थ का नाम देते हैं, तो इसका उसे कोई लाभ नहीं मिलता। इसकी जगह पर बच्चे को अर्थ से पूर्ण नाम देना चाहिए। ऐसे में आपके घर में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) या इसके आसपास किसी बच्चे को जन्म हुआ है, तो आप उन्हें यह शुभ नाम दे सकते हैं।
लड़कियों के लिए मां लक्ष्मी के नाम
- प्रकृति - यह मां लक्ष्मी को समर्पित एक बहुत ही प्यारा नाम है, जिसका अर्थ है, जो स्वयं प्रकृति स्वरूपा हैं।
- सुरभि - सुरभि भी एक प्यारा नाम है, जिसका अर्थ है जो सर्वोच्च देवी हैं। ऐसे में आप यह नाम अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।
- शुचि - इस नाम का अर्थ है जो स्वयं पवित्र हैं। ऐसे में आप यह छोटा और सुंदर नाम अपनी लाडली को दे सकते हैं।
- स्वधा - स्वधा देवी लक्ष्मी को समर्पित ही एक नाम है, जिसका चुनाव आप अपनी बेटी के लिए कर सकते हैं।
- दिति - जो भक्तों की प्रार्थना सुनती हैं, उन्हें दिति कहा जाता है। यह भी एक युनिक नाम है।
- वसुधा - वसुधा का अर्थ है जो भूमि देवी के रूप में भक्तों का कल्याण करती हैं। ऐसे में आप अपनी बेटी को यह नाम दे सकते हैं।
- पद्मप्रिया - लक्ष्मी जी के इस नाम का अर्थ है, जिन्हें कमल पुष्प अति प्रिय हैं। आप मां लक्ष्मी का यह नाम अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।
- शुभप्रदा - जो शुभ फल प्रदान करती हैं, उन्हें शुभप्रदा कहा जाता है। यह नाम आपकी बेटी के लिए अच्छा रहेगा।
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
यह भी पढ़ें - Akshaya tritiya 2025: अक्षय तृतीया के दिन करें ये वास्तु के उपाय, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी
लड़कों के लिए कुबेर देव के नाम
- यक्ष - कुबेर देव को यक्ष के नाम से भी जाना जाता है। यह नाम आपके लाडले बेटे के लिए अच्छा रहने वाला है।
- अनुराज - अनुराज का मतलब है - समर्पित, ज्ञानवर्धक, बुद्धिमान। आप अपने बेटे को यह नाम दे सकते हैं।
- निदेश - निदेश नाम भी एक यूनिक नाम हैं। इस नाम का अर्थ होता है - धन और खजाने के दाता।
- रत्नेश - यह कुबेर देव का ही एक है, जिसका अर्थ है कीमती रत्नों और आभूषणों के देवता। ऐसे में आप अपने बेटे को यह नाम दे सकते हैं।
- सकृत - यह भी भगवान कुबेर को ही समर्पित एक नाम है। ऐसे में आप यह यूनिक नाम अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं।
- श्रीदा - श्रीदा नाम भी भगवान कुबरे को ही समर्पित माना जाता है, जो काफी यूनिक भी है।
(Picture Credit: Freepik)
यह भी पढ़ें - Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर इस विधि से करें पूजा, नोट करें भोग, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।