Aghan Month 2022: अगहन मास में मांगलिक कार्य करना शुभ, लेकिन इन तिथियों पर बिल्कुल न करें कोई शुभ काम
Aghan Month 2022 भगवान श्री कृष्ण का प्रिय माह अगहन मास माना जाता है। इस मास में मांगलिक कार्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। लेकिन इस मास की द ...और पढ़ें

नई दिल्ली, Aghan Month 2022: अगहन मास की शुरुआत हो चुकी है। भगवान श्री कृष्ण के प्रिय मास से एक माना जाता है। इस मास को मार्गशीर्ष मास के नाम से भी जानते हैं। गीता में खुद श्रीकृष्ण ने कहा कि माहों में मार्गशीर्ष और ऋतुओं में बसंत मैं हूं। इसी कारण इस मास का विशेष महत्व है। इस मास में भगवान विष्णु के साथ श्री कृष्ण और उनके बाल स्वरूप बाल गोपाल की पूजा विधि विधान से करना शुभ माना जाता है। जहां इस माह में मांगलिक कार्य करना शुभ माना जाता है। वहीं इस माह में कुछ ऐसी तिथियां होती है जिनमें किसी भी तरह के शुभ कार्य करने की मनाही होती है। इन दिनों में शुभ काम करने से कई तरह के नुकसान का सामना करना पड़ता है।
अगहन मास को काफी शुभ माना जाता है क्योंकि इस मास में भी भगवान श्री राम और माता लक्ष्मी की शादी हुआ था। इसी कारण अगहन मास की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। वहीं, शिव पुराण के अनुसार, माना जाता है कि अगहन मास में भी हिमनरेश हिमावन ने अपनी पार्वती का विवाह शिव जी के साथ निश्चित किया था। इस कारण इस मास का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।
अगहन मास की इन तिथियों पर न करें शुभ काम
शास्त्रों के अनुसार, अगहन मास की सप्तमी (15 नवंबर 2022) और अष्टमी तिथि (16 नवंबर 2022) को किसी भी तरह का शुभ काम नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन्हें मास शून्य तिथियां माना जाता है। मान्यता है कि इन तिथियों में शुभ काम करने से शारीरिक, आर्थिक परेशानियों के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान कम हो जाता है।
अगहन मास में करें ये काम
अगहन मास में भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा करना चाहिए। इसके साथ ही इस मास में स्नान-दान का काफी अधिक महत्व है। इसके साथ ही इस मास में ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का नियमित रूप से जाप करें।
Pic Credit- Freepik
डिसक्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।