Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Adhik Maas 2023: कब है अधिक मास की पंचमी तिथि, सौभाग्य के लिए इस दिन तुलसी में चढ़ाएं ये चीज

    Adhik Maas 2023 हिंदू धर्म में अधिक मास विशेष महत्व रखता है। इस समय मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। अधिक मास को मलमास या पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। अधिक मास के चलते इस बार सावन 2 महीने का होने वाला है। अधिक मास में पड़ने वाली पंचमी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन तुलसी में एक विशेष चीज अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

    By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Fri, 07 Jul 2023 02:29 PM (IST)
    Hero Image
    Adhik Maas 2023 कब है अधिक मास की पंचमी तिथि।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Adhik Maas 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष अधिक मास 18 जुलाई 2023, मंगलवार से शुरू हो रहा है। इसका समापन 16 अगस्त 2023, बुधवार के दिन होगा। अधिक मास होने के कारण सावन 59 दिनों का होगा। अधिक मास में पंचमी तिथि का विशेष महत्व है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 22 जुलाई 2023, को पड़ रही है। इस दिन तुलसी में ये एक चीज अर्पित करने से व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि वह चीज कौन-सी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तुलसी में चढ़ाएं ये चीज

    तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में पूजनीय माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, मां तुलसी की नियमित रूप से पूजा करने और प्रतिदिन तुलसी में जल चढ़ाने से व्यक्ति को विशेष फल प्राप्त होता है। श्रावण मास की पंचमी तिथि रविवार के दिन पड़ रही है। इस दिन तुलसी में जल देने की मनाही होती है। इसलिए इस दिन आप तुलसी में गन्ने का रस अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन तुलसी में गन्ने का रस चढ़ाने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

    इस तरह चढ़ाए गन्ने का रस

    श्रावण मास की पंचमी तिथि के दिन स्नान करने के बाद शिव जी और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें। इसके बाद हाथ में थोड़ा सा गन्ने का रस लें या फिर आप लोटे में भी लें सकते हैं। इसके बाद 7 बार अपना और अपने गोत्र का नाम लेते हुए तुलसी में गन्ने का रस अर्पित करें। आप चाहें तो दोनों पंचमी के दिन यह उपाय कर सकते हैं। 

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'