साप्ताहिक दिनों के अनुसार दुर्गा सप्तशती पाठ का ये फल मिलता है
नवरात्रि में श्री दुर्गा सप्तशती पाठ का विशेष महत्व तो है। साथ ही किसी विशेष तिथि पर किए गए सप्तशती के पाठ भी विशेष फल मिलता है। जानिये कैसे-
नवरात्रि में श्री दुर्गा सप्तशती पाठ का विशेष महत्व तो है। साथ ही किसी विशेष तिथि पर किए गए सप्तशती के पाठ भी विशेष फल मिलता है। जानिये कैसे-
1. पूर्णिमा के दिन पाठ व देवी पूजन से सिद्धियों की प्राप्ति होती है।
2. शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को पाठ करने से सुख-समृद्धि घर आती है।
3. शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी को पाठ करने से राजयोग और राजसुख की प्राप्ति।
4. शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तथा नवमीं को पाठ करने से भक्ति एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है।
5. शुक्ल पक्ष की षष्ठी से लेकर आगामी नित्य 9 दिनों तक पाठ करने मात्र से अष्ट सिद्धि और 9 निधियों की प्राप्ति होती है।
6. शुक्ल पक्ष की अष्टमी से अगले माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर्यंत लगातार एक माह पाठ करने से भूत-प्रेत आदि दोष समाप्त।
साप्ताहिक दिनों के अनुसार पाठ का फल
रविवार : इस दिन पाठ करने से 9 पाठ के बराबर फल प्राप्त होता है.
सोमवार : इस दिन पाठ करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती है।
मंगलवार : इस दिन पाठ करने से 108 पाठ का फल प्राप्त होता है।
बुधवार : इस दिन पाठ करने से 1 लाख दुर्गा पाठ का फल प्राप्त होता है।
बृहस्पतिवार : इस दिन पाठ करने से सवा लाख दुर्गा पाठ का फल प्राप्त होता है।
शुक्रवार : इस दिन पाठ करने से दो लाख दुर्गा पाठ करने का फल प्राप्त होता है।
शनिवार : इस दिन पाठ करने से अनंत गुना दुर्गा पाठ का फल प्राप्त होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।