Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Rashifal 22 March 2023: चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिन आज, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Wed, 22 Mar 2023 04:56 AM (IST)

    Aaj Ka Rashifal 22 March आज का राशिफल Today Rashifal in Hindi Horoscope Today राशिफल के अनुसार आज हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होने वाला है। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन?

    Hero Image
    Aaj Ka Rashifal 22 March 2023: हिन्दू नववर्ष आज से शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए प्रथम दिन?

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj Ka Rashifal 22 March 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। राशिफल के अनुसार, आज का दिन आज 22 मार्च 2023, बुधवार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। पंचांग के अनुसार, आज से नवसंवत्सर 2080 का शुभारंभ हो रहा है, साथ ही आज चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिन है। आज के दिन माता शैलपुत्री की उपासना विधान है। आज चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त 22 मार्च, बुधवार शाम 06 बजकर 50 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज उत्तर भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 02 बजकर 02 मिनट तक और शुक्ल योग सुबह 07 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। आज ब्रह्म योग सुबह 07 बजकर 48 मिनट से 23 मार्च सुबह 04 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। आज राहुकाल दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से दोपहर 01 बजकर 48 मिनट तक और गुलिक काल सुबह 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। साथ ही आज पंचक पुरे दिन रहेगा और दिशाशूल उत्तर है। आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए बुधवार का दिन।

    मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

    स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

    वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

    भाई-बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा।

    मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

    सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक और रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।

    कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

    व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

    सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

    धार्मिक आस्था बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

    कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

    जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

    तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

    जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। संतान या शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

    पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

    धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

    पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक लाभ मिलेगा।

    मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

    जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

    कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

    किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

    मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

    व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियेागिता की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।