Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Rashifal 19 November 2022: आज इन राशियों को रहना होगा शिक्षा और पारिवारिक मोर्चे पर सतर्क, देखिए राशिफल

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Sat, 19 Nov 2022 03:41 AM (IST)

    Aaj ka Rashifal 19 November 2022 राशिफल के अनुसार आज का दिन अधिकांश राशियों के लिए सकारात्मक रहने वाला है। कुछ राशियां हैं जिन्हें पारिवारिक और शिक्षा के क्षेत्र में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन।

    Hero Image
    Aaj ka Rashifal 19 November 2022: राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन।

    नई दिल्ली, आज Ka Rashifal 19 November 2022: पंचांग के अनुसार आज 19 नवंबर, 2022 शनिवार मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। राशिफल के अनुसार आज सभी राशियों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ राशियों को आर्थिक व सम्पत्ति के मामले में लाभ मिलेगा तो कुछ राशि ऐसी भी हैं जिन्हें कुछ क्षेत्रों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पंचांग के अनुसार आज राहुकाल प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा और दिशाशूल पूर्व होगा। इसके साथ आज भद्रा काल प्रात: 10:30 बजे तक रहेगा। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए आज का दिन।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

    जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। संबंधित अधिकारी के कृपा पात्र होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

    वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

    आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। दांपत्य सुख मिलेगा।

    मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

    संतान या शिक्षा तनाव का कारण होगा। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

    कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

    बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

    सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

    चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

    कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

    भागदौड़ रहेगी, लेकिन किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

    तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

    व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। भाई बहन के कारण तनाव मिल सकता है। दांपत्य मामलों में मतभेद हो सकते हैं।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

    रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान या शिक्षा के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

    धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

    पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।

    मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

    किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

    कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

    अनचाही यात्रा या देशाटन की स्थिति आ सकती है। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव की स्थिति आ सकती है। भागदौड़ रहेगी।

    मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

    किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, यश कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner