Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 18 March 2023: भगवान विष्णु को समर्पित पापमोचनी एकादशी व्रत आज, पढ़िए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 March आज का राशिफल Today Rashifal in Hindi Horoscope Today Papmochani Ekadashi 2023 राशिफल के अनुसार आज का सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन?

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Sat, 18 Mar 2023 12:00 AM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2023 07:19 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 18 March 2023: भगवान विष्णु को समर्पित पापमोचनी एकादशी व्रत आज, पढ़िए आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal 18 March 2023 राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj Ka Rashifal 18 March 2023: आज 18 मार्च 2023, शनिवार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज भगवान विष्णु को समर्पित पापमोचनी एकादशी (Papmochani Ekadashi 2023) व्रत रखा जाएगा। आज चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 17 मार्च, शुक्रवार को दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से शुरु होकर आज सुबह 11 बजकर 13 मिनट तक है।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा श्रम सार्थक होगा। मित्र या भाई या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। विष योग होने के कारण वाणी पर संयम रखें। अपनों से तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। झगड़ा-विवाद से बचें। व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

शिक्षा प्रतियेागिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय हो सकता है। जिससे तन व मन प्रभावित होगा।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। बुद्धि के भटकाव से अपना ही अहित कर सकते हैं। भावुकता में नियंत्रण रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

वाणी पर संयम रखें। विष योग के कारण रिश्तों में तनाव व टकराव की स्थिति आ सकती है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.