Aaj Ka Rashifal 17 November 2022: इन राशियों को मिलेगी नौकरी में पदोन्नति, जानिए दैनिक राशिफल
Kal ka Rashifal 17 November 2022 गुरुवार का दिन काफी राशियों के लिए अच्छा जाने वाला है। भगवान विष्णु की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के साथ धन लाभ होगा। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 17 November 2022: गुरुवार मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। बता दें कि सुबह 7 बजकर 57 मिनट तक अष्टमी तिथि रहेंगी। उसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए खास होने वाला है। क्योंकि आज के दिन मघा नक्षत्र के बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र लग रहा है। इसके साथ ही सुबह 1 बजकर 8 मिनट से अगले दिन तक इंद्र योग रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज का दिन कई राशियों को धन लाभ के साथ बिजनेस में लाभ मिलने वाला है। जानिए राशि के अनुसार कैसा गुरुवार का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope
बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। घर के मुखिया का सहयोग मिल सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह दैनिक राशिफल ( Leo Daily Horoscope)
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना सार्थक होगी। सकारात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा भी संभव।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
पारिवारिक तनाव मिल सकता है। भावुकता में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।