Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Rashifal 11 May 2023: कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Thu, 11 May 2023 07:23 AM (IST)

    Aaj Ka Rashifal 11 May Horoscope Today दैनिक पंचांग के अनुसार आज का राशिफल अधिकांश राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है कुछ राशियों को आज सफलता प्राप्त होगी तो कुछ को आर्थिक पक्ष में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आइए पढ़ते हैं दैनिक राशिफल।

    Hero Image
    Aaj Ka Rashifal 11 May 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Aaj Ka Rashifal 11 May 2023: राशिफल के अनुसार, आज 11 मई 2023, गुरुवार के दिन कई राशियां ऐसी हैं, जिन्हें आज मान सम्मान में बढ़ोतरी का आशीर्वाद मिलेगा। वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि आज षष्ठी तिथि का समापन 11 मई, गुरुवार को दोपहर 03 बजकर 17 मिनट पर होगा और इसी समय से जयेष्ठ मास की सप्तमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन?

    मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी बड़े कार्य का ऑफर आज मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

    वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

    आज का दिन आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। व्यापार में लाभ होगा। यात्रा पर जाने का योग बनेगा। पारिवारिक मतभेद खत्म हो सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

    मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

    आज के दिन आप किसी व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर तनाव ग्रस्त हो सकते हैं। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। पारिवारिक मतभेद के कारण मन अशांत रहेगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है। वाहन से दुर्घटना हो सकती है।

    कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

    आज आप कोई नया काम शुरू न करें। व्यापार आदि में बड़ा जोखिम न लें। वाणी पर संयम रखें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। किसी पुराने खास व्यक्ति से मिलना होगा। पारिवारिक सदस्यों से धोखा मिल सकता है। कोई बड़ा लेन-देन साझेदारी सोच-विचार कर करें।

    सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

    आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के काम में विजय मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी खास व्यक्ति के मिलने से कोई पुराना विवाद खत्म होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

    कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

    आज आप कोई नया कार्य की योजना बना सकते हैं, जिसमें परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में किसी परिचित व्यक्ति के माध्यम से कोई बड़ा काम मिल सकता है। पत्नी की स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

    तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

    आज आप लम्बी यात्रा पर न जाएं। वाहन संभलकर चलाएं और वाणी पर संयम रखें। परिवार में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। किसी पुराने विवाद में आप फस सकते हैं। न्यायलय पक्ष में हानि उठानी पड़ सकती है।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

    आज आप बहुत दिनो से चले आ रहे खराब स्वास्थ्य में कुछ आराम महसूस करेंगे। आज कोई बड़ा काम शुरू न करें। विरोधियों से सावधान रहें। व्यापार में आपको किसी अपने से नुकसान होगा। किसी अपने का दुखद समाचार मिलेगा।

    धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

    आज का दिन आपका मन स्थिर रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाद-विवाद में विजय प्राप्त होगी। किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे।

    मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

    आज आप वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें, साथ ही कोई नया काम शुरू न करें। पत्नी से मतभेद खत्म नहीं होंगे। अच्छा रहेगा परिवार में सामंजस्य बनाने का प्रयास करें। व्यापार में नई साझेदारी सोच-विचार कर करें।

    कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

    आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला होगा। स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। पुराने विवाद के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। समाज में प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। परिवार के लोगों के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा।

    मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

    आज के दिन आप नया वाहन आदि ले सकते हैं। व्यापार में कोई नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। काम की अधिकता के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। अपनो से संबंध मधुर रखें। शत्रुओं के षडयंत्र से सावधान रहना अच्छा रहेगा।

    डिसकलेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिकत, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner