Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 10 June 2023: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन, पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 June Horoscope Today राशिफल के अनुसार आज यानि 10 जून 2023 शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन?

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Sat, 10 Jun 2023 12:00 AM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2023 05:38 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 10 June 2023: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन, पढ़िए दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 June 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Aaj Ka Rashifal 10 June 2023: राशिफल में आज यानी 10 जून 2023, शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। बता दें कि आज के दिन कुछ राशियों को व्यापार और व्यवसाय में लाभ मिलेगा और कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में सतर्क बरतने की आवश्यकता है।

loksabha election banner

बता दें कि आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि का समापन 10 जून दोपहर 02 बजकर 01 मिनट पर होगा और इसी समय से अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। वैदिक पंचांग के अनुसार आज के दिन मासिक कालाष्टमी व्रत भी रखा जाएगा। आइए पंडित हर्षित मोहन शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि का उपयोग सावधानी पूर्वक करें। व्यापार-व्यवसाय में आपको आज अच्छे परिणाम देखने को नहीं मिलेंगे। अपने पार्टनर से आपका वाद-विवाद हो सकता है। परिवार में तनाव बना रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप आज खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। आपको अपने परिवार व इष्ट मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप किसी कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। कोई नया व्यापारिक संबंध आज आपके लिए लाभकारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका मानसिक तनाव व उलझनों से भरा रहेगा। आप परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर बेहद परेशान रह सकते हैं। आपका मन खिन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप स्वास्थ संबंध में सतर्क रहें। व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। कोई नया काम आज शुरू न करें। आपको परिवार में मतभेद के कारण पैतृक संपत्ति से वंचित होना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप प्रसन्न रहेंगे। एक नई ऊर्जा से आज ओतप्रोत रहेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में पुराना कोई रुका हुआ कार्य फिर से शुरू कर सकते हैं। आप आज कोई वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते है। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आपका कोई पुराना रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा और पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। इस समय व्यवसाय में परिवर्तन करना आपको नुकसान दे सकता है। कोई बड़ी राशि किसी को उधार न दें नही तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। आप किसी बड़ी परेशानी में भी उलझ सकते हैं। आपके विरोधी वर्ग से आपको व्यवसाय-व्यापार आदि में नुकसान होगा। कोई नया काम आज आप शुरू न करें। परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित होगी। वाहन आदि के चलाते समय सावधान रहें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप स्वास्थ्य में आज आपको सुधार दिखेगा। आप आज अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। न्यायालय पक्ष में आपको विजय मिलेगी। व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। आप नया व्यापार-व्यवसाय आज शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी साझेदारी आज आपकी हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में परिवार व समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, आपको परेशान कर सकती है। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका कोई बड़ा काम आज रुक सकता है। वाद विवाद से स्वयं को दूर रखे।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ए जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिकत, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.