Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Aaj Ka Rashifal 07 February 2023: दैनिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Tue, 07 Feb 2023 08:49 AM (IST)

    Aaj Ka Rashifal 07 February आज का राशिफल Today Rashifal in Hindi Horoscope Today राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन?

    Hero Image
    Aaj Ka Rashifal 07 February 2023: पढ़िए आज का राशिफल।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj Ka Rashifal 07 February 2023: आज 07 फरवरी, 2023 मंगलवार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि है। आज से फाल्गुन मास का दूसरा दिन है और बुध मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। पंचांग के अनुसार आज शोभन योग 8 फरवरी तक सुबह 02 बजकर 58 मिनट तक रहेगा और मघा नक्षत्र शाम 04 बजकर 15 मिनट तक। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

    व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

    वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

    चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

    मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

    जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।

    कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

    आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

    सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

    स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्कयता है। शाही खर्च से बचना होगा। व्यर्थ की उलझनें व तनाव मिल सकता है।

    कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

    आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तो में निकटता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

    तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

    बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

    उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियेागिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

    धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

    संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

    मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

    आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

    कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

    दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक प्रयास सार्थक होगा। रिश्तों में निकटता आएगी।

    मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

    व्यर्थ की पारिवारिक उलझनें तनाव दे सकती हैं। भाई-बहन या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिलेगा। तन और मन प्रभावित होगा।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।