Aaj Ka Rashifal 03 January 2023: मंगलवार के दिन इन राशियों को स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सतर्क
Aaj Ka Rashifal 03 January आज का राशिफल Today Rashifal in Hindi Horoscope Today राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आइ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj Ka Rashifal 03 January 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। राशिफल की भविष्यवानियां सभी ग्रह-नक्षत्रों के चाल का आकलन कर की जाती हैं। आज नववर्ष 2023 का दूसरा दिन है। आज 03 जनवरी, 2023 मंगलवार पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज पवनपुत्र हनुमान जी को समर्पित मंगलवार का दिन। मान्यता है कि इस दिन उनकी पूजा करने से सभी कष्ट और दुःख दूर हो जाते हैं। पंचांग के अनुसार स्थायीजय योग सूर्योदय से लेकर शाम 4 बजकर 26 मिनट तक रहेगा और ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 09 मिनट से 04 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। आज विक्रम संवत 2039 शके 0344 दक्षिणायन है। आज राहूकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा और दिशाशूल उत्तर होगा। आइए के।ए।दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए मंगलवार का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरो से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
.jpg)
चली आ रही समस्या का समाधान होगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मौसम के रोग से प्रभावित हो सकते हंै। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

चली आ रही समस्या का समाधान होगा। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

शिक्षा प्रतियोगित के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी से मतभेद होगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी महिला के कारण तनाव भी मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।