Aaj Ka Panchang 9 June 2024: जानें रविवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग
आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 03 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कार्य की शुरुआत करने से सफलता प्राप्त होती है। आइए आज के दिन की शुरुआत करने से पहले पंडित हर्षित जी से आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 9 June 2024) और राहुकाल का समय जानते हैं -

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Panchang 9 June 2024: आज रविवार का दिन है। यह शुभ दिन भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं, उनके धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -
Aaj Ka Panchang 9 June 2024: आज का पंचांग -
पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 03 बजकर 48 मिनट तक रहेगी।
ऋतु - ग्रीष्म
चन्द्र राशि - मिथुन
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 32 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 23 मिनट पर
चंद्रोदय - सुबह 07 बजकर 40 मिनट पर
चंद्रास्त - रात्रि 10 : 19 बजे।
शुभ मुहूर्त
सर्वार्थ सिद्धि योग - रात्रि 08 बजकर 20 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 23 मिनट तक
रवि पुष्य योग - रात्रि 08 बजकर 20 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 23 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 02 मिनट से 04 बजकर 42 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से 03 बजकर 36 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 17 मिनट से 07 बजकर 37 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर बजे से 12 बजकर 41 मिनट तक।
अशुभ समय
राहु काल - शाम 05 बजकर 34 मिनट से रात्रि 07 बजकर 21 मिनट तक
गुलिक काल - दोपहर 03 बजकर 40 मिनट से शाम 05 बजकर 36 मिनट तक।
दिशा शूल - पश्चिम
ताराबल
भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।
चन्द्रबल
मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर।
यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर स्नान-दान करने से पापों का होता है नाश, जानें इसका धार्मिक महत्व
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।