Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 8 April 2025: इन दुर्लभ योग में कामदा एकादशी का शुभ संयोग, नोट करें शुभ मुहूर्त

    Updated: Tue, 08 Apr 2025 08:45 AM (IST)

    पंचांग के अनुसार आज चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रात 09 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कार्य की शुरुआत करने से सफलता प्राप्त होती है। आइए आज के दिन की शुरुआत करने से पहले पंडित हर्षित जी से आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 April 2025) और राहुकाल का समय जानते हैं।

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang 8 April 2025: आज का पंचांग।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Panchang 8 April 2025: आज कामदा एकादशी का दिन है। यह दिन पूर्ण रूप से भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो साधक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें बुद्धि, ज्ञान, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में शुभता आती है। आज के दिन (8 April 2025 Panchang) की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 8 April 2025: आज का पंचांग -

    पंचांग के अनुसार, आज चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रात 09 बजकर 23 मिनट तक रहेगी।

    ऋतु - वसंत

    चन्द्र राशि - कर्क

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 04 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 36 मिनट पर

    चन्द्रोदय - रात 02 बजकर 45 मिनट पर

    चन्द्रास्त - सुबह 04 बजकर 07 मिनट पर

    शुभ मुहूर्त

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 32 मिनट से 05 बजकर 18 मिनट तक

    अभिजित मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक

    सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 06 बजकर 03 मिनट से 07 बजकर 55 मिनट तक

    रवि योग - सुबह 06 बजकर 03 मिनट से 07 बजकर 55 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 42 मिनट से 07 बजकर 04 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट तक।

    अशुभ समय

    राहु काल - दोपहर 03 बजकर 24 मिनट से 05 बजकर 10 मिनट तक

    गुलिक काल - दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से 01 बजकर 55 मिनट तक।

    दिशा शूल - उत्तर

    ताराबल

    अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती।

    चन्द्रबल

    वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुंभ।

    करें इन मंत्रों का जाप

    • ॐ नमो नारायणाय।।
    • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।।

    यह भी पढ़ें: Kamada Ekadashi 2025: कामदा एकादशी व्रत में मां तुलसी के इन मंत्रों का करें जाप,भगवान विष्णु का मिलेगा आशीर्वाद

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।