Aaj Ka Panchang 30 July 2024: सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें पंचांग
आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि शाम 04 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कार्य की शुरुआत करने से ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Panchang 30 July 2024: आज सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत रखा जा रहा है। यह शुभ दिन मां गौरी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ व व्रत करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही परिवार में खुशहाली आती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -
Aaj Ka Panchang 30 July 2024: आज का पंचांग -
पंचांग के अनुसार, आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि शाम 04 बजकर 50 मिनट तक रहेगी।
ऋतु - वर्षा
चन्द्र राशि- वृषभ
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 38 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 11 मिनट पर
चंद्रोदय - मध्यरात्रि 01 बजकर 24 मिनट पर
चन्द्रास्त - दोपहर 02 बजकर 58 मिनट पर
शुभ मुहूर्त
सर्वार्थ सिद्धि योग - 04 बजकर 41 मिनट से 10 बजकर 23 मिनट तक
अमृत काल - सुबह 08 बजकर 02 मिनट से 09 बजकर 36 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 18 मिनट से 05 बजे तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 37 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 13 मिनट से 07 बजकर 34 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक।
अशुभ समय
राहु काल - दोपहर 03 बजकर 49 मिनट से शाम 05 बजकर 24 मिनट तक
गुलिक काल - दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से 02 बजकर 09 मिनट तक।
दिशा शूल - उत्तर
ताराबल
भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।
चन्द्रबल
वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन।
आज का उपाय
जो जातक अपने अंदर नकारात्मक ऊर्जा को महसूस करते हैं, उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान व मंगल कवच पाठ करना चाहिए। इस पाठ से समस्त प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी और व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
यह भी पढ़ें: Mangla Gauri Vrat 2024: सावन के दूसरे मंगला गौरी व्रत पर इस नियम से करें पूजा, नोट करें शुभ योग और मंत्र
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।