Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 3 March 2023: आमलकी एकादशी व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त, पंचांग और राहुकाल

    Aaj Ka Panchang 3 March 2023 आज का दिन काफी शुभ है क्योकि आमलकी एकादशी के साथ काफी शुभ योग बन रहे हैं। आज के दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जानिए आज का पंचांग और राहुकाल

    By Shivani SinghEdited By: Shivani SinghUpdated: Fri, 03 Mar 2023 08:28 AM (IST)
    Hero Image
    Aaj Ka Panchang 3 March 2023: आमलकी एकादशी व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त, पंचांग और राहुकाल

    नई दिल्ली, Aaj Ka Panchang 3 March 2023: आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक है। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। उदया तिथि होने के कारण आज आमलकी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। आमलकी एकादशी को आंवला एकादशी भी कहते हैं। इसके अलावा आज रंगभरी एकादशी भी है। जानिए हिंदू कैलेंडर के अनुसार आज का दिन शुभ मुहूर्त, पंचांग, व्रत और राहुकाल।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का शुभ समय

    फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आरंभ- 2 मार्च को सुबह 6 बजकर 39 मिनट से शुरू

    फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त- 3 मार्च को सुबह 9 बजकर 1 मिनट तक

    सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 06 बजकर 45 मिनट से दोपहर 3 बजकर 43 मिनट तक

    सौभाग्य योग- सुबह से लेकर शाम 6 बजकर 45 मिनट तक

    शोभन योग- शाम 6 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा।

    व्रत- आमलकी एकादशी 2023

    आमलकी एकादशी हिंदुओं के लिए एक पवित्र उपवास माना जाता है। माना जाता है कि इस एकादशी का पालन करने से व्यक्ति भगवान विष्णु के धाम 'बैकुंठ' में पहुंच जाता है।  इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ आंवले के पेड़ की पूजा करने का विधान है। इस दिन स्नान दान के साथ आंवला का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस साल एकादशी पर काफी खास संयोग बन रहा है।

    ये भी पढ़ें- Amalaki Ekadashi 2023: आमलकी एकादशी  का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, पारण समय से लेकर व्रत कथा तक

    आज का अशुभ समय

    राहुकाल- सुबह 10 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक

    यमगण्ड योग- दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से 4 बजकर 40 मिनट तक

    कुलिक काल- सुबह 8 बजकर 1 मिनट से 9 बजकर 27 मिनट तक

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 34 मिनट से

    सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 6 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- 3 मार्च दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से

    चन्द्रास्त- 4 मार्च को सुबह 4 बजकर 44 मिनट तक

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।