29 नवंबर का पंचांग: रवि पुष्य, ब्रह्म और ऐन्द्र योग में बीतेगा रविवार, नोट करें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
आज 29 नवंबर को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है, जिसमें रवि पुष्य योग, ब्रह्म और ऐन्द्र योग बन रहे हैं। यह दिन नए कार्यों और खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है, साथ ही अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय भी बताया गया है।
-1795852699607_m.webp)
29 नवंबर को कब करें शुभ काम और कब थाम लें कदम?
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। पंचांग के अनुसार, रविवार 29 नवंबर को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। आज चंद्रदेव अपनी स्वराशि कर्क में गोचर करेंगे और सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक पुष्य नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिससे सूर्योदय से सुबह तक अत्यंत शुभ 'रवि पुष्य योग' का निर्माण हो रहा है।
यह योग नए कार्यों की शुरुआत और खरीदारी के लिए बेहद उत्तम माना जाता है। किसी भी मांगलिक कार्य के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा, वहीं राहुकाल शाम 04 बजकर 05 मिनट से 05 बजकर 24 मिनट तक मान्य रहेगा। आइए जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त राहुकाल (Aaj ka Panchang 29 November 2026) का समय समेत आदि जानकारी।
तिथि: कृष्ण पक्ष षष्ठी
मास: मार्गशीर्ष
दिन: रविवार
संवत्: 2083
तिथि: कृष्ण पक्ष की षष्ठी – अगले दिन तड़के 01 बजकर 46 मिनट (30 नवंबर) तक, फिर सप्तमी तिथि
योग: ब्रह्म – सायं 05 बजकर 08 मिनट तक, फिर ऐन्द्र
करण: गरज – दोपहर 02 बजकर 47 मिनट तक
करण: वणिज – अगले दिन तड़के 01 बजकर 46 मिनट (30 नवंबर) तक, फिर विष्टि (भद्रा)
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
सूर्योदय का समय: प्रातः 06 बजकर 55 मिनट
सूर्यास्त का समय: सायं 05 बजकर 24 मिनट
चंद्रोदय का समय: रात्रि 10 बजकर 37 मिनट
चंद्रास्त का समय: प्रातः 11 बजकर 21 मिनट
सूर्य और चंद्रमा की राशियां
सूर्य देव: वृश्चिक राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: कर्क राशि में स्थित हैं
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: सायं 04 बजकर 05 मिनट से सायं 05 बजकर 24 मिनट तक
गुलिकाल: दोपहर 02 बजकर 47 मिनट से सायं 04 बजकर 05 मिनट तक
यमगण्ड: दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 01 बजकर 28 मिनट तक
आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव पुष्य नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
पुष्य नक्षत्र: प्रातः 10 बजकर 59 मिनट तक, फिर आश्लेषा
नक्षत्र स्वामी: शनिदेव
राशि स्वामी: चंद्रदेव
प्रतीक: गाय का थन (पोषण का प्रतीक) या कमल
सामान्य विशेषताएं: परोपकारी, दूसरों की देखभाल करने वाले, पोषण करने वाले, परिश्रमी, धैर्यवान, शांत स्वभाव, कानूनप्रिय, न्यायप्रिय और समाज सुधारक।
यह भी पढ़ें- तिथि नहीं, एक दिव्य देवी हैं एकादशी, कैसे भगवान विष्णु के शरीर से हुआ जन्म और क्यों शुरू हुई व्रत की परंपरा
यह भी पढ़ें- दौलत का शोर नहीं, सिर्फ 'राधे-राधे' की गूंज, अनंत अंबानी ने की गोवर्धन परिक्रमा, क्यों खास है यह यात्रा?
यह दैनिक पंचांग Astropatri.com की तरफ से प्रस्तुत किया गया है। सुझाव या प्रतिक्रिया के लिए कृपया hello@astropatri.com पर संपर्क करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।