Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 28 February 2023: मंगलवार का पंचांग, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Tue, 28 Feb 2023 07:28 AM (IST)

    Aaj Ka Panchang 28 February 2023 हिंदू पंचांग के अनुसार आज का दिन काफी खास है। आज के दिन भगवान हनुमान की पूजा करने के साथ कुछ शुभ योग बन रहे हैं। इसके साथ ही होलाष्टक का दूसरा दिन है। जानिए आज का पंचांग।

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang 28 February 2023: मंगलवार का पंचांग, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

    नई दिल्ली, Aaj Ka Panchang 28 February 2023: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के साथ मंगलवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि सुबह 2 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर 1 मार्च को सुबह 4 बजकर 19 मिनट तक है। इसके साथ ही आज कई खास योग भी बन रहे हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार जानिए आज का पंचांग, राहुकाल, शुभ-अशुभ समय।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का शुभ समय

    रोहिणी नक्षत्र- सुबह 7 बजकर 19 मिनट तक

    मृगशीर्षा नक्षत्र- सुबह 7 बजकर 19 1 मार्च सुबह 9 बजकर 52 मिनट तक

    विष्कुंभ योग- सूर्योदय से लेकर शाम 4 बजकर 26 मिनट तक

    प्रीति योग- शाम 4 बजकर 26 मिनट से लेकर 1 मार्च शाम 5 बजकर 02 मिनट तक

    अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक

    अमृत काल - सुबह 12 बजकर 8 मिनट से 1 बजकर 54 मिनट तक

    आज का अशुभ समय

    राहुकाल- दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से 4 बजकर 39 मिनट तक

    यमगण्ड योग- सुबह 9 बजकर 29 मिनट से 10 बजकर 55 मिनट तक

    कुलिक काल- दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से 1 बजकर 47 मिनट तक

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 37 मिनट से

    सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 4 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- 28 फरवरी सुबह 11 बजकर 54 मिनट से

    चन्द्रास्त- 1 मार्च को सुबह 2 बजकर 21 मिनट तक

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner