Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Aaj ka Panchang 26 November 2023: आज इस शुभ योग में मनाई जाएगी देव दीपावली, पढ़िए दैनिक पंचांग

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 06:52 AM (IST)

    Aaj ka Panchang 26 November 2023 पंचांग के अनुसार आज कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है जो दोपहर 03 बजकर 55 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी। ऐसे में आज के दिन देव दीपावली मनाई जाएगी। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त का समय व राहुकाल और दिशाशूल के विषय में।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 26 November 2023 पढ़िए दैनिक पंचांग।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj ka Panchang 26 November 2023: आज यानी 26 नवंबर 2023, रविवार का दिन है। पंचांग के अनुसार आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस तिथि पर देव दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही आज रवि योग का भी निर्माण हो रहा है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग (Panchang 26 November 2023)

    कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि समाप्त - दोपहर 03 बजकर 55 मिनट पर

    नक्षत्र - भरणी

    ऋतु - हेमंत

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त - 05 बजकर 04 मिनट से 05 बजकर 58 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक

    अभिजित मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक

    रवि योग - सुबह 06 बजकर 52 मिनट से 02 बजकर 05 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल - दोपहर 04 बजकर 05 मिनट से 05 बजकर 24 मिनट तक

    गुलिक काल - दोपहर 02 बजकर 46 मिनट से 04 बजकर 05 मिनट तक

    दिशा शूल - पश्चिम

    नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

    राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 24 मिनट पर

    चंद्रोदय - दोपहर 04 बजकर 30 मिनट पर

    चंद्रास्तन - प्रातः 06 बजकर 41 मिनट पर

    चन्द्र राशि - मेष

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'