आज का पंचांग 25 नवंबर: मार्गशीर्ष प्रतिपदा पर रोहिणी नक्षत्र का महासंयोग, पढ़ें विष्णु पूजा का शुभ मुहूर्त
आज 25 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा पर रोहिणी नक्षत्र का विशेष संयोग है, जिसमें शिव और सिद्ध योग भी बन रहे हैं। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा और शुभ-अशुभ मुहूर्त जानने के लिए महत्वपूर्ण है।

आज का पंचांग 25 नवंबर मार्गशीर्ष प्रतिपदा रोहिणी नक्षत्र
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज 25 नवंबर 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से कई महत्वपूर्ण संयोग लेकर आया है। आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जो शाम 4 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी।
आज चंद्रदेव वृषभ राशि में रोहिणी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे, जो रात 8 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ होगा। दिन में शिव योग और दोपहर के बाद सिद्ध योग का संयोग बन रहा है। वहीं, शाम 5 बजकर 46 मिनट से 7 बजकर 11 मिनट तक अमृत काल रहेगा।
ऐसे में दिन के शुभ-अशुभ समय और पूजा-पाठ के मुहूर्त जानना महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं आज का पंचांग, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय, राहुकाल, गुलिकाल, यमगण्ड और भगवान विष्णु की पूजा के लिए शुभ समय से जुड़ी अन्य सभी जरूरी जानकारियां।
तिथि: कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा -सायं 04 बजकर 50 मिनट तक, फिर द्वितीया तिथि
योग: शिव-दोपहर 12:00 बजे तक, फिर सिद्ध
करण: कौलव- सायं 04 बजकर 50 मिनट तक
करण: तैतिल अगले दिन तड़के 03 बजकर 02 मिनट (26 नवंबर) तक, फिर गरज
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
सूर्योदय का समय: प्रातः 06 बजकर 52 मिनट तक
सूर्यास्त का समय: सायं 05 बजकर 24 मिनट तक
चंद्रोदय का समय: सायं 06:00 बजे
चंद्रास्त का समय: प्रातः 07 बजकर 30 मिनट
सूर्य और चंद्रमा की राशियां
सूर्य देव: वृश्चिक राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: वृषभ राशि में स्थित हैं
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
अमृत काल: सायं 05 बजकर 46 मिनट से सायं 07 बजकर 11 मिनट तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से दोपहर 01 बजकर 27 मिनट तक
गुलिकाल: प्रातः 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बलकर 08 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 08 बजाकर 11 मिनट से प्रातः 09 बजकर 30 मिनट तक
आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव रोहिणी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
रोहिणी नक्षत्र: रात्रि 08 बजकर 36 मिनट तक, फिर मृगशिरा
नक्षत्र स्वामी: चंद्रदेव
राशि स्वामी: शुक्रदेव
देवता: ब्रह्मा या प्रजापति
प्रतीक: बैलगाड़ी का पहिया
सामान्य विशेषताएं: कलात्मक, रोमांटिक, कुशल व्यापारी, विलासी, जिद्दी, प्रभावशाली आंखें, ईमानदार, सत्यवादी, बातचीत में माहिर, एकाग्र और शांत मन।
यह भी पढ़ें- 25 नवंबर से मार्गशीर्ष माह शुरू: इस महीने में शंख की पूजा क्यों देती है श्रीकृष्ण के 'पाञ्चजन्य' जैसा फल
यह भी पढ़ें- मार्गशीर्ष 2026: इस पूरे महीने करें ये 5 खास काम, हो जाएंगे श्री कृष्ण के इस स्वरूप के दर्शन
यह दैनिक पंचांग Astropatri.com की तरफ से प्रस्तुत किया गया है। सुझाव या प्रतिक्रिया के लिए कृपया hello@astropatri.com पर संपर्क करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।