Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 25 March 2025: इन शुभ योग में मनाई जाएगी पापमोचनी एकादशी, नोट करें शुभ मुहूर्त

    Updated: Tue, 25 Mar 2025 08:55 AM (IST)

    पंचांग के अनुसार आज चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि भोर 03 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कार्य की शुरुआत करने से सफलता प्राप्त होती है। आइए आज के दिन की शुरुआत करने से पहले पंडित हर्षित जी से आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 25 March 2025) और राहुकाल का समय जानते हैं।

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang 25 March 2025: आज का पंचांग।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Panchang Papmochani Ekadashi 2025: आज पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। यह दिन पूर्ण रूप से भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसा कहा जाता कि जो साधक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें बुद्धि, ज्ञान, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में शुभता आती है। आज के दिन (Papmochani Ekadashi 2025 Panchang) की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 25 March 2025: आज का पंचांग -

    पंचांग के अनुसार, आज चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि भोर 03 बजकर 49 मिनट तक रहेगी।

    ऋतु - वसंत

    चन्द्र राशि - मकर

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 24 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 37 मिनट पर

    चन्द्रोदय - सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर

    चन्द्रास्त - देर रात 02 बजकर 16 मिनट पर

    शुभ मुहूर्त

    द्विपुष्कर योग - सुबह 03 बजकर 49 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक ( 26 मार्च)

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 45 मिनट से 05 बजकर 32 मिनट तक

    अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 57 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक।

    अशुभ समय

    राहु काल - दोपहर 03 बजकर 28 मिनट से शाम 05 बजकर 05 मिनट तक

    गुलिक काल - दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से 01 बजकर 56 मिनट तक।

    दिशा शूल - उत्तर

    ताराबल

    अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद।

    चन्द्रबल

    मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन।

    करें इन मंत्रों का जाप

    • ॐ विष्णवे नमः।।
    • ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

    यह भी पढ़ें: Papmochani Ekadashi 2025: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए पापमोचनी एकादशी पर करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।