Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 24 July 2024: सावन संकष्टी चतुर्थी पर 'शोभन' समेत बन रहे हैं ये 7 संयोग, पढ़ें दैनिक पंचांग

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 24 Jul 2024 06:00 AM (IST)

    धार्मिक मत है कि गजानन संकष्टी चतुर्थी पर (Aaj ka Panchang 24 July 2024) देवों के देव महादेव के अनुज पुत्र भगवान गणेश की पूजा-उपासना करने से व्रती की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सुख समृद्धि एवं खुशहाली आती है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का पंचांग एवं राहुकाल विस्तार से जानते हैं-

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang 24 July 2024: पढ़ें दैनिक पंचांग

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj ka Panchang 24 July 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 24 जुलाई यानी आज गजानन संकष्टी चतुर्थी है। यह पर्व भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस अवसर पर सुबह से मंदिरों में भगवान गणेश की विशेष पूजा की जा रही है। साधक अपने घरों पर भी शिव परिवार की पूजा कर रहे हैं। गजानन संकष्टी चतुर्थी पर्व हर वर्ष सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर मनाया जाता है। गजानन संकष्टी चतुर्थी पर शोभन योग समेत 7 शुभ संयोग बन रहे हैं। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग (Panchang 24 July 2024)

    गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत शुभ मुहूर्त (Gajanan Sankashti Chaturthi Shubh Muhurat)

    शुभ मुहूर्त

    सावन माह के कृष्ण पक्ष की की चतुर्थी तिथि 24 जुलाई को ब्रह्म बेला में 07 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 25 जुलाई को सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर होगा। उदया तिथि गणना से आज गजानन संकष्टी चतुर्थी है।

    शोभन योग

    पंडित हर्षित शर्मा जी की मानें तो गजानन संकष्टी चतुर्थी पर सौभाग्य और शोभन योग का निर्माण हो रहा है। सौभाग्य योग प्रातः काल 11 बजकर 11 मिनट तक है। इसके बाद शोभन योग का संयोग है। शोभन योग का समापन 25 जुलाई को सुबह 07 बजकर 49 मिनट पर होगा। सौभाग्य और शोभन योग में भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्त होती है।

    शिववास योग

    भगवान शिव को समर्पित गजानन संकष्टी चतुर्थी पर शिववास योग का भी संयोग बन रहा है। शिववास योग का निर्माण सुबह 07 बजकर 40 मिनट से हो रहा है। यह योग दिन भर है। वहीं, समापन 25 जुलाई को सुबह 04 बजकर 39 मिनट पर होगा। साथ ही गजानन संकष्टी चतुर्थी पर बव और बालव करण के भी योग बन रहे हैं। जबकि, शतभिषा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है।

    पंचांग

    सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 54 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 13 मिनट पर

    चन्द्रोदय- शाम 09 बजकर 40 मिनट पर

    चंद्रास्त- प्रात: काल 08 बजकर 43 मिनट पर (25 जुलाई)

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 29 मिनट से 05 बजकर 11 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 46 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 13 मिनट से 07 बजकर 34 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहु काल - दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से दोपहर 02 बजकर 13 मिनट तक

    गुलिक काल - सुबह 10 बजकर 54 मिनट से  12 बजकर 33 मिनट तक

    दिशा शूल - उत्तर

    ताराबल

    अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती  

    चन्द्रबल

    मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    comedy show banner
    comedy show banner