Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 24 April 2023: आज इस समय बन रहे हैं तीन अत्यंत शुभ योग, पढ़िए आज का पंचांग

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Mon, 24 Apr 2023 06:00 AM (IST)

    Aaj ka Panchang 24 April 2023 आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज के दिन तीन अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है मान्यता है कि इस शुभ में देवताओं की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 24 April 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj ka Panchang 24 April 2023: सनातन संस्कृति में किसी भी मांगलिक कार्य को शुरू करने से पहले शुभ समय अवश्य देखा जाता है। मान्यता है कि शुभ समय में किए गए पूजा-पाठ से सभी दुख दूर हो जाते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 24 मार्च 2023, सोमवार के दिन वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज तीन अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। अन्यता है कि इस योग में देवी-देवताओं की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है और उन्हें बल, बुद्धि और विद्या का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग ( Panchang 24 April 2023)

    वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त- सुबह 08 बजकर 24 मिनट पर

    वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि प्रारंभ- 24 अप्रैल सुबह 08 बजकर 24 मिनट पर

    मृगशिरा नक्षत्र- रात्रि 02 बजकर 07 मिनट तक

    शोभन योग- सुबह 07 बजकर 49 मिनट तक

    अतिगण्ड योग- सुबह 07 बजकर 49 मिनट से प्रारंभ

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 20 मिनट से सुबह 05 बजकर 03 मिनट तक

    विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 51 मिनट से शाम 07 बजकर 13 मिनट तक

    सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 05 बजकर 47 मिनट से रात्रि 02 बजकर 07 मिनट तक

    अमृत सिद्धि योग- सुबह 05 बजकर 47 मिनट से रात्रि 02 बजकर 07 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल- सुबह 07 बजकर 25 मिनट से सुबह 09 बजकर 03 मिनट तक

    गुलिक काल- दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 03 बजकर 36 मिनट तक

    भद्राकाल- सुबह 05 बजकर 47 मिनट से सुबह 08 बजकर 24 मिनट तक

    दिशा शूल- पूर्व

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 47 मिनट से

    सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 52 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- सुबह 08 बजकर 32 मिनट से

    चन्द्रास्त- रात्रि 11 बजकर 15 मिनट पर

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।