Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 23 October 2024: अहोई अष्टमी से एक दिन पहले बन रहे हैं ये शुभ योग, पढ़िए आज का पंचांग

    Updated: Wed, 23 Oct 2024 09:05 AM (IST)

    आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है जो रात्रि 01 बजे तक रहने वाली है। इसके बाद अष्टमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। इस दिन पर कई शुभ और अशुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे में चलिए पंचांग (Aaj ka Panchang) से जानते हैं कि आज के दिन शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय क्या रहने वाला है।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 23 October 2024 पढ़िए आज का पंचांग।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj ka Panchang 23 October 2024: आज यानी बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 के दिन कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। पंचांग के अनुसार, आज कई शुभ योग बनने जा रहे हैं, जिनमें किए कई कार्यों का शुभ परिणाम मिलता है। तो चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग (Panchang 23 October 2024)

    कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि समाप्त - देर रात 01 बजे

    नक्षत्र - पुनर्वसु

    वार - बुधवार

    ऋतु - हेमंत

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 04 बजकर 45 मिनट से 05 बजकर 36 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 43 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 24 अक्टूबर रात 12 बजकर 31 मिनट तक

    रवि योग - रात्रि 12 बजकर 52 मिनट से 24 अक्टूबर प्रातः 06 बजकर 15 मिनट तक

    अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं

    अमृत काल - सुबह 06 बजकर 30 मिनट से सुबह 07 बजकर 56 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल - दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक

    गुलिक काल - सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 09 मिनट तक

    आडल योग - रात्रि 12 बजकर 52 मिनट से 24 अक्टूबर प्रातः 06 बजकर 15 मिनट तक

    भद्रा - प्रातः 06 बजकर 27 मिनट से दोपहर 01 बजकर 17 मिनट तक

    दिशा शूल - उत्तर

    यह भी पढ़ें - Dev Uthani Ekadashi: 11 या 12 किस दिन रखा जाएगा देवउठनी एकादशी का व्रत? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

    नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल

    भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

    राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 50 मिनट पर

    चंद्रोदय - रात 10 बजकर 55 मिनट पर

    चन्द्रास्त - दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर

    चन्द्र राशि - मिथुन

    यह भी पढ़ें - Ahoi Ashtami पर इस विधि से करें अहोई माता की पूजा, संतान से जुड़ी समस्या होगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।