Aaj ka Panchang 23 May 2024: आज मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा, दैनिक पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त
आज 23 मई 2024 गुरुवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि है। ऐसे में आज बुद्ध पूर्णिमा और कूर्म जयंती मनाई जाएगी। इसके साथ ही इस तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल के विषय में।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Buddha Purnima Panchang 2024: आज 23 मई 2024, गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि है। इस तिथि पर बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही इस तिथि पर कूर्म जयंती भी मनाई जाएगी। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त।
आज का पंचांग (Panchang 23 May 2024)
वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि समाप्त - शाम 07 बजकर 24 मिनट तक
नक्षत्र - विशाखा
वार - गुरुवार
ऋतु - ग्रीष्म
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 05 बजकर 01 मिनट से 05 बजकर 55 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 43 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 07 बजकर 45 मिनट से 24 मई प्रातः 06 बजकर 45 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल - दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से 03 बजकर 43 मिनट तक
दिशा शूल - दक्षिण
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ
यह भी पढ़ें - Vishnu Sahasranamam: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करते समय ध्यान रखें ये नियम, छूमंतर हो जाएंगी सारी समस्याएं
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 20 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 19 मिनट पर
चंद्रोदय - शाम 07 बजकर 21 मिनट पर
चन्द्रास्त - चन्द्रास्त नहीं
चन्द्र राशि - वृश्चिक
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।