Aaj Ka Panchang 23 July 2024: जानें मंगला गौरी व्रत का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग
आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कार्य की शुरुआत करने से सफलता प्राप्त होती है। आइए आज के दिन की शुरुआत करने से पहले पंडित हर्षित जी से आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 23 July 2024) और राहुकाल का समय जानते हैं -
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Panchang 23 July 2024: आज सावन का पहला मंगला गौरी व्रत है। यह शुभ दिन माता पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि जो महिलाएं इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ व व्रत करती हैं, उन्हें सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही परिवार में खुशहाली आती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -
Aaj Ka Panchang 23 July 2024: आज का पंचांग -
पंचांग के अनुसार, आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगी।
ऋतु - वर्षा
चन्द्र राशि - मकर
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 42 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 23 मिनट पर
चंद्रोदय - रात 08 बजकर 59 मिनट पर
चन्द्रास्त - सुबह 07 बजकर 18 मिनट पर
शुभ मुहूर्त
द्विपुष्कर योग - सुबह 05 बजकर 38 मिनट से सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक
अमृत काल - सुबह 10 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 15 मिनट से 04 बजकर 56 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 17 मिनट से 07 बजकर 38 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।
अशुभ समय
राहु काल - दोपहर 03 बजकर 54 मिनट से शाम 05 बजकर 34 मिनट तक
गुलिक काल - दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से दोपहर 02 बजकर 11 मिनट तक।
दिशा शूल - उत्तर
ताराबल
भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।
चन्द्रबल
मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन।
यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन के दौरान शिव जी को लगाएं ये भोग, सभी समस्याओं का होगा निवारण
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।