Aaj ka Panchang 23 January 2023: दैनिक पंचांग से जानें सोमवार दिन का शुभ योग, मुहूर्त और राहुकाल समय
Aaj ka Panchang 23 January 2023 सोमवार का दिन भगवान शिव की उपासना के लिए समर्पित है। सोमवार के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की उपासना करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

नई दिल्ली, आध्यात्मिक डेस्क | Aaj ka Panchang 23 January 2023: हिन्दू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य को शुरू करने के लिए पंचांग को अवश्य देखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के विषय में बताया जाता है। आज 23 जनवरी 2023, सोमवार के दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। शास्त्रों में बताया गया है कि सोमवार के दिन भगवान शिव की उपासना करने से सभी दुःख दूर हो जाते हैं। मान्यता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। ऐसे में दैनिक पंचांग से जानिए आज का शुभ मुहूर्त और शुभ योग।
आज का पंचांग ( Panchang 23 January 2023)
माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि: दिसंबर 23, संध्या 05 बजकर 48 मिनट तक
वज्र योग- प्रातः 05 बजकर 24 मिनट से सुबह 06 बजकर 50 मिनट तक
व्यतीपात योग- रात्रि 11 बजकर 58 मिनट तक
धनिष्ठा नक्षत्र- रात्रि 10 बजकर 56 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक
अमृत काल- दोपहर 01 बजकर 48 मिनट से दोपहर 03 बजकर 12 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 21 मिनट से सुबह 05 बजकर 04 मिनट तक
राहुकाल- सुबह 07 बजकर 26 मिनट से सुबह 09 बजकर 05 मिनट तक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 48 मिनट पर
सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 56 मिनट पर
चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय
चंद्रोदय- संध्या 07 बजकर 12 मिनट तक
चन्द्रास्त- रात्रि 08 बजकर 36 मिनट तक
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।