Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Aaj Ka Panchang 22 July 2024: आज है सावन का पहला सोमवार, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

    Updated: Mon, 22 Jul 2024 06:00 AM (IST)

    आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 01 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कार्य की शुरुआत करने से सफलता प्राप्त होती है। आइए आज के दिन की शुरुआत करने से पहले पंडित हर्षित जी से आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 July 2024) और राहुकाल का समय जानते हैं -

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang 22 July 2024: आज का पंचांग -

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Panchang 22 July 2024: आज सावन का पहला सोमवार है। यह शुभ दिन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ व व्रत करते हैं, उन्हें शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही परिवार में खुशहाली आती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 22 July 2024: आज का पंचांग -

    पंचांग के अनुसार, आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 01 बजकर 11 मिनट तक रहेगी।

    ऋतु - वर्षा

    चन्द्र राशि - मकर

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 37 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 18 मिनट पर

    चंद्रोदय - रात 08 बजकर 23 मिनट पर

    चन्द्रास्त - सुबह 06 बजकर 13 मिनट पर

    शुभ मुहूर्त

    सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 05 बजकर 37 मिनट से रात्रि 10 बजकर 21 मिनट तक

    अमृत काल - दोपहर 12 बजकर 46 मिनट से दोपहर 02 बजकर 14 मिनट तक

    ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 15 मिनट से 04 बजकर 56 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 17 मिनट से 07 बजकर 37 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।

    अशुभ समय

    राहु काल - सुबह 07 बजकर 20 मिनट से 09 बजकर 02 मिनट तक

    गुलिक काल - दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से दोपहर 03 बजकर 53 मिनट तक।

    दिशा शूल - पूर्व

    ताराबल

    भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।

    चन्द्रबल

    मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ, मीन।

    यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन के पहले दिन करें ये 1 काम, शिव जी के साथ मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।