Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 22 April 2023: अक्षय तृतीया पर्व आज, जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sat, 22 Apr 2023 08:57 AM (IST)

    Aaj ka Panchang 22 April 2023 आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज के अक्षय तृतीया पर्व मनाया जाएगा जिसमें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 22 April 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj ka Panchang 22 April 2023: हिन्दू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य को शुरू करने से पहले शुभ और अशुभ समय को जरूर देखा जाता है। मान्यता है कि शुभ समय में किए गए कार्य से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 22 मार्च 2023, शनिवार के दिन वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज उदया तिथि के अनुसार अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। माना जाता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना करने से साधक को सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग ( Panchang 22 April 2023)

    वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि समाप्त- सुबह 07 बजकर 49 मिनट पर

    वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि प्रारंभ- 22 अप्रैल सुबह 07 बजकर 49 मिनट पर

    कृत्तिका नक्षत्र- रात्रि 11 बजकर 24 मिनट तक

    आयुष्मान योग- सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक

    सौभाग्य योग- सुबह 09 बजकर 26 मिनट से प्रारंभ

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 21 मिनट से सुबह 05 बजकर 05 मिनट तक

    विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 49 मिनट से शाम 07 बजकर 11 मिनट तक

    त्रिपुष्कर योग- सुबह 05 बजकर 49 मिनट से सुबह 07 बजकर 49 मिनट तक

    अमृत सिद्धि योग- रात्रि 11 बजकर 24 मिनट से अगले सुबह 05 बहकर 48 मिनट तक

    सर्वार्थ सिद्धि योग- रात्रि 11 बजकर 24 मिनट से अगले सुबह 05 बहकर 48 मिनट तक

    रवि योग- रात्रि 11 बजकर 24 मिनट से अगले सुबह 05 बहकर 48 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल- सुबह 09 बजकर 04 मिनट से सुबह 10 बजकर 42 मिनट तक

    गुलिक काल- सुबह 05 बजकर 49 मिनट से सुबह 07 बजकर 27 मिनट तक

    बाण योग- शाम 07 बजकर 31 मिनट से पूर्ण रात्रि तक

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 49 मिनट से

    सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 51 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- सुबह 07 बजकर 03 मिनट से

    चन्द्रास्त- रात्रि 09 बजकर 15 मिनट पर

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।