Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 20 January 2023: मासिक शिवरात्रि आज, जानिए शुक्रवार का पंचांग, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Fri, 20 Jan 2023 07:28 AM (IST)

    Aaj Ka Panchang 20 January 2023 आज मासिक शिवरात्रि के साथ काफी खास योग बन रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार आज के दिन शुभ और मांगलिक काम करना शुभ होगा। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang 20 January 2023: मासिक शिवरात्रि आज, जानिए शुक्रवार का पंचांग, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

    नई दिल्ली, Aaj Ka Panchang 20 January 2023: माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, सुबह 09 बजकर 59 मिनट तक त्रयोदशी तिथि है। इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ हो जाएगी। शुक्रवार का दिन काफी खास है। क्योंकि शुभ योगों के साथ मासिक शिवरात्रि पड़ रही है। जानिए हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज का पंचांग, राहुकाल, शुभ-अशुभ समय और व्रत- त्योहार।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का शुभ समय

    मूल नक्षत्र- 19 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 18 मिनट से 20 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक

    पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र- दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से 21 जनवरी को सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक

    व्याघात योग- 20 जनवरी को शाम 6 बजकर 57 मिनट तक

    हर्षण योग- शाम 6 बजकर 57 मिनट से 21 जनवरी दोपहर 2 बजकर 34 मिनट तक

    अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक

    व्रत- माघ मास की शिवरात्रि

    मास मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जा रहा है। भगवान शिव को समर्पित इस व्रत में माता पार्वती की पूजा करने का भी विधान है। माना जाता है कि इस दिन शिव जी की विधिवत पूजा करने से सभी दुखों से छुटकारा मिल जाता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

    आज का अशुभ समय

    आज का राहुकाल: सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक

    यम गण्ड- दोपहर 2 बजकर 58 मिनट से 4 बजकर 17 मिनट तक

    कुलिक - सुबह 8 बजकर 21 मिनट से 9 बजकर 40 मिनट तक

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर

    सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 37 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- 20 जनवरी को सुबह 5 बजकर 25 मिनट को

    चन्द्रास्त- 20 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।