Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 2 February 2023: भीष्म द्वादशी और प्रदोष व्रत आज, जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Thu, 02 Feb 2023 08:22 AM (IST)

    Aaj Ka Panchang 2 February 2023 हिंदू पंचांग के अनुसार आज भगवान विष्णु को समर्पित भीष्म द्वादशी व्रत रखा जा रहा है। इसके साथ ही आज काफी शुभ योग भी बन रहे हैं। जानिए आज का पंचांग शुभ मुहूर्त और राहुकाल

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang 2 February 2023: भीष्म द्वादशी व्रत आज, जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

    नई दिल्ली, Aaj Ka Panchang 2 February 2023: आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, द्वादशी तिथि आज शाम 4 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इसके साथ ही व्रत त्योहारों की बात करें तो आज भीष्म द्वादशी का व्रत रखा जा रहा है। आज के दिन तिल संबंधी उपाय करना काफी लाभकारी होता है। आज के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही आज प्रदोष व्रत भी रखा जा रहा है। गुरुवार के दिन पड़ने के कारण इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा। जानिए हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, व्रत-त्योहार और राहुकाल।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का शुभ मुहूर्त

    द्वादशी तिथि- आज शाम 4 बजकर 26 मिनट तक

    वैधृति योग- आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक

    विष्कुम्भ -दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 3 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक

    आर्द्रा नक्षत्र- आज का पूरा दिन पार कर के अगले दिन सुबह 6 बजकर 18 मिनट तक

    अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 43 मिनट तक

    आज का अशुभ समय

    आज का राहुकाल: दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।

    यम गण्ड- सुबह 6 बजकर 57 मिनट से 8 बजकर 18 मिनट तक

    कुलिक - सुबह 9 बजकर 39 मिनट से 11 बजकर 1 मिनट तक

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 6 बजकर 57 मिनट

    सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 47 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- 2 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 48 मिनट को

    चन्द्रास्त- 3 फरवरी को सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।