Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 19 November 2023: छठ पूजा के तीसरे दिन बन रहा है यह शुभ योग, पढ़ें आज का पंचांग

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 06:00 AM (IST)

    Aaj ka Panchang 19 November 2023 चार दिवसीय पर्व छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। आज इस पूजा का तीसरा दिन है। इस दौरान उपासक पवित्र नदी और सरोवर में स्नान-ध्यान कर सूर्य देव की उपासना करते हैं जो लोग इस व्रत को रखते हैं उन्हें छठी माता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइएपंडित हर्षित जी से आज का पंचांग और राहुकाल का समय जानते हैं-

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 19 November 2023 - पंचांग

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Aaj ka Panchang 19 November 2023: सनातन धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व है। बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल समेत देश-दुनिया के कई हिस्सों में छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। चार दिवसीय पूजा की शुरुआत नहाय- खाय के साथ होती है। इसका समापन 20 नवंबर को होगा। ज्योतिषियों की मानें तो छठ पूजा पर दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है। आइए,पंडित हर्षित जी से आज का पंचांग और राहुकाल का समय जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग ( Panchang 19 November 2023)

    कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि समाप्त - सुबह 07 बजकर 23 मिनट तक

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 26 मिनट पर

    चंद्रोदय- सुबह 12 बजकर 22 मिनट पर

    चंद्रास्त- शाम 11 बजकर 08 मिनट पर

    पंचांग

    ब्रह्म मुहूर्त - 05 बजकर 00 मिनट से 05 बजकर 53 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 35 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 26 मिनट से 05 बजकर 53 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक

    द्विपुष्कर योग - रात्रि 10 बजकर 48 मिनट से 20 नवंबर सुबह 05 बजकर 21 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहु काल - सुबह 04 बजकर 6 मिनट से 05 बजकर 26 मिनट तक

    गुलिक काल - सुबह 02 बजकर 46 मिनट से 04 बजकर 06 मिनट तक

    नक्षत्र - श्रवण

    ऋतु - हेमंत

    दिशा शूल - पश्चिम

    ताराबल

    अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद।

    चन्द्रबल

    मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

    यह भी पढ़ें : Chhath Puja 2023: महापर्व छठ के दौरान भगवान सूर्य के कवच का करें पाठ, पूरे होंगे अधूरे काम

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।