Aaj Ka Panchang 19 March 2024: जानिए मंगलवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग
आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात्रि 12 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कार्य की शुरुआत करने से सफलता प्राप्त होती है। आइए आज के दिन की शुरुआत करने से पहले पंडित हर्षित जी से आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 19 March 2024) और राहुकाल का समय जानते हैं -

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Panchang 19 March 2024: आज मंगलवार का दिन है। यह दिन राम भक्त हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है, कि जो भक्त इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ उनकी पूजा करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार है -
Aaj Ka Panchang 19 March 2024: आज का पंचांग -
पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात्रि 12 बजकर 24 मिनट तक रहेगी।
ऋतु - बसंत
चंद्र राशि- मिथुन
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 35 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 36 मिनट पर
चंद्रोदय - दोपहर 01 बजकर 26 मिनट पर
चंद्रास्त - सुबह 03 : 49 बजे।
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 51 मिनट से 05 बजकर 38 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 29 मिनट से 06 बजकर 53 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक।
अशुभ समय
राहुकाल - दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से दोपहर 05 बजकर 01 मिनट तक
गुलिक काल - दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से 01 बजकर 59 मिनट तक।
दिशा शूल - उत्तर
ताराबल
भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।
चन्द्रबल
मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर।
यह भी पढ़ें: Shubh Sapne: इन 4 सपनों को देखने से होता है भाग्योदय, कहीं आपको तो नहीं आते ऐसे सपने ?
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।