Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 18 February 2025: यशोदा जयंती पर बन रहे हैं कई शुभ-अशुभ योग, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त

    आज यानी 18 फरवरी को यशोदा जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। यह त्योहार मां यशोदा को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन मां यशोदा की पूजा करने से जीवन के दुख दूर होते हैं। फाल्गुन की इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग (Today Shubh Yog) बन रहे हैं तो चलिए पंचांग (Aaj ka Panchang 2025) से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

    By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Tue, 18 Feb 2025 09:04 AM (IST)
    Hero Image
    Aaj ka Panchang 18 January 2025 पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि आज यानी 18 फरवरी को है। इस तिथि पर हर साल यशोदा जयंती (Yashoda Jayanti 2025) मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि यशोदा जंयती व्रत करने से घर में सुख-शांति का वास बना रहता है। षष्ठी तिथि पर कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 18 February 2025)

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 57 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 13 मिनट पर

    चन्द्रोदय- रात सुबह 11 बजकर 26 मिनट पर

    चंद्रास्त- सुबह 09 बजकर 49 मिनट पर

    यह भी पढ़ें: Yashoda Jayanti 2025: कब है यशोदा जयंती, व्रत से संतान को मिलता है लंबी उम्र का वरदान

    वार - मंगलवार

    ऋतु - शिशिर

    शुभ समय (Today Shubh Muhurat)

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 15 मिनट से 06 बजकर 06 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 13 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 37 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - रात 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजे तक

    अशुभ समय

    राहुकाल - दोपहर 03 बजकर 24 मिनट से 04 बजकर 49 मिनट तक

    गुलिक काल - दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से 02 बजे तक

    दिशा शूल - उत्तर

     नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

    राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर

    भगवान श्रीकृष्ण के मंत्र

    1. ॐ कृष्णाय नमः

    2. हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे ।

    हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे ।।

    3. ॐ श्री कृष्णः शरणं ममः

    4. ॐ देव्किनन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात

    5. ॐ नमो भगवते तस्मै कृष्णाया कुण्ठमेधसे।

    सर्वव्याधि विनाशाय प्रभो माममृतं कृधि।।

    6. ॐ नमो भगवते श्री गोविन्दाय

    परेशानियी दूर करने वाला मंत्र

    हे कृष्ण द्वारकावासिन् क्वासि यादवनन्दन।

    आपद्भिः परिभूतां मां त्रायस्वाशु जनार्दन।।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।